नई दिल्ली

11 जनवरी तक बंद रहेंगे आठवीं तक के सभी स्कूल, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश, जानें किस वजह से लिया ये फैसला

नई दिल्ली : देश में इस समय शीतलहर का दौर चल रहा है। उत्तर भारत से लेकर मध्य और पूर्वी राज्यों तक कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। कई हिस्सों में तो तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। जिसकी वजह से सुबह ठिठुरन बढ़ गई है। हालत ये हो गए हैं कि अब सुबह बच्चे स्कूल जानें से भी इंकार कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए एक बार फिर स्कूलों को बंद किया जा रहा है।

सहारनपुर जिले में स्कूल बंद

बढ़ती ठंड को देखते हुए एनसीआर के सहारनपुर जिले में स्कूलों को बंद करने का आदरेश जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर कहा है कि कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को बंद किया जाए। साथ ही यूपी के सभी केंद्रीय विद्यालयों में भी शीतकालीन की छुट्टी घोषित कर दी गई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने सर्दी और कोहरे को ध्यान में रखते हुए विंटर वेकेशन 2025-26 का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है।

19 दिनों तक बच्चों की मौज

आपको बता दें कि स्कूलों की छुट्टी का ऐलान क्षेत्रीय मौसम परिस्थितियों और क्षेत्रीय परिषद की सिफारिशों के आधार पर की गई है। KVS द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार शीतकालीन अवकाश की शुरुआत 23 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है और 11 जनवरी 2026 तक चलेगी। यानी कि अब केंद्रीय विद्यालय के बच्चों को 12 जनवरी 2026 को स्कूल जाना होगा। यह कुल 19 दिन की छुट्टी है, भीषण ठंड में बच्चे और शिक्षक घर पर ही बिताने वाले हैं।

What's your reaction?

Related Posts

EPFO Latest Update Today News : अब ATM और UPI के जरिये भी सीधे EPF का पैसा निकाल सकेंगे लोग, जानें कब से मिलेगी सुविधा

नयी दिल्ली : सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ के सदस्य जल्द ही…

Manrega : केंद्र सरकार ने बदला मनरेगा का नाम, कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर, श्रमिकों को होगा अधिक फायदा

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में ग्रामीण रोजगार से…

Breaking : अब हफ्ते में मिलेगी 3 छुट्टियां, नए लेबर कानून ने बदल दिए नियम, लेकिन …. इतने घंटे करना होगा काम

नई दिल्‍ली : लेबर कोड के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है, इसमें सैलरी, पीएफ,…

1 of 34