Raipur

राजिम – रायपुर के बीच चलेंगी दो राजिम कुंभ मेला स्पेशल मेमू ट्रेन, देखें 1 फरवरी से 15 फरवरी तक की समय सारणी

रायपुर : भारतीय रेल छत्तीसगढ़ में रेल सेवाओं और अवसंरचना के उन्नयन के लिए प्रतिबद्ध है, वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य राजीव में शुरू होने वाले राजिम कुंभ मेला में रेलवे की यात्री सुविधाएं प्रगति पर हैं। दिनांक 1 फरवरी से 15 फरवरी तक 02 राजिम कुंभ मेला मेमू स्पेशल ट्रेन की सुविधा यात्रियों को मिलेगी। रायपुर-राजिम के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी प्रदान करके सीधे श्रद्धालुओं को लाभ पहुँचायेगी। श्रद्धालुओं/ यात्रियों के लिए यह तेज और किफायती यात्रा प्रदान करती है। राजिम कुंभ मेला मेमू स्पेशल का वाणिज्यिक ठहराव मंदिर हसौद, सीबीडी, केंद्री, अभनपुर मानिकचोरी, राजिम दिया गया है।

गाड़ी संख्या 08755 /08756 रायपुर – राजिम- रायपुर मेमू कुंभ मेला स्पेशल की समय सारणी

गाड़ी संख्या 08755 रायपुर – राजिम मेमू पैसेंजर रायपुर स्टेशन से 11.55 बजे रवाना हो कर 12.15 बजे मंदिर हसौद, 12.24 बजे सी.बी.डी (पीएच) , 12.34 बजे केंद्री, 12.49 बजे अभनपुर , 12.57 बजे मानिक चौरी , 13.20 बजे राजिम पहुचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 08756 राजिम – रायपुर मेमू कुंभ मेला स्पेशल राजिम रेलवे स्टेशन से 14.00 बजे रवाना हो कर , 14.07 बजे मानिक चौरी , 14.14 बजे अभनपुर, 14.22 बजे केंद्री, 14.31 बजे सी.बी.डी (पीएच), 14.43 बजे मंदिर हसौद, 15:30 बजे रायपुर पहुचेगी।

गाड़ी संख्या 08757 /08758 रायपुर – राजिम- रायपुर मेमू कुंभ मेला स्पेशल की समय सारणी

गाड़ी संख्या 08757 रायपुर – राजिम मेमू पैसेंजर रायपुर स्टेशन से 14.30 बजे रवाना हो कर 14.48 बजे मंदिर हसौद, 14.49 बजे सी.बी.डी (पीएच) , 15.09 बजे केंद्री, 15.23 बजे अभनपुर, 15.31 बजे मानिक चौरी , 16.00बजे राजिम पहुचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 08758 राजिम – रायपुर मेमू कुंभ मेला स्पेशल राजिम रेलवे स्टेशन से 20.30 बजे रवाना हो कर, 20.37 बजे मानिक चौरी, 20.44 बजे अभनपुर, 20.52 बजे केंद्री, 21.00 बजे सी.बी.डी (पीएच), 21.12 बजे मंदिर हसौद, 22:00 बजे रायपुर पहुचेगी।

What's your reaction?

Related Posts

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो…

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आज पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, IMD का रेड अलर्ट जारी

रायपुर : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव कमजोर…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

रायपुर : सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली…

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट क्लब ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी…

1 of 144