Raipur

टीवी डिबेट्स में अब मचेगा तहलका छत्तीसगढ़ भाजपा ने की 10 प्रदेश प्रवक्ताओं की नियुक्ति, मीडिया पैनेलिस्ट भी रखेंगे पार्टी की बात

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छत्तीसगढ़ ने प्रदेश मीडिया विभाग की नई टीम की घोषणा कर दी है। पार्टी संगठन ने मीडिया गतिविधियों को और मजबूत करने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जारी सूची के अनुसार प्रवीण साहू, गोविंदा गुप्ता और राहुल राय को प्रदेश मीडिया विभाग का सहसंयोजक बनाया गया है। वहीं पार्टी ने 10 नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें गौरी शंकर श्रीवास, मुकेश शर्मा, अनुराग अग्रवाल, राजीव चक्रवर्ती, जसविंदर बग्गा, उमेश घोरमोड़े, तौक़ीर रजा और सुनील चौधरी सहित अन्य नेताओं को प्रवक्ता बनाया गया है। इसके अलावा भाजपा ने मीडिया में पार्टी का पक्ष प्रभावी ढंग से रखने के लिए 11 मीडिया पैनलिस्ट भी नियुक्त किए हैं। भाजपा संगठन का कहना है कि नई टीम के गठन से प्रदेश में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को मीडिया के माध्यम से आम जनता तक बेहतर तरीके से पहुंचाने में मदद मिलेगी।

What's your reaction?

Related Posts

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो…

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आज पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, IMD का रेड अलर्ट जारी

रायपुर : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव कमजोर…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

रायपुर : सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली…

CG : नायब तहसीलदारों को दिवाली की सौगात, प्रमोट होकर बने तहसीलदार, तत्काल हो गया तबादला, देखिए पूरी सूची

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चल पड़ी है। सरकार ने आज नायब…

1 of 144