मध्य प्रदेश

Train Accident : ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की मौत, महज इस अफवाह ने ले ली चारों की जान, दिल्ली-मुंबई रेलवे रूट बाधित

मुरैना : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रविवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में तीन महिलाओं और एक बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई। घबराए कुछ यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई और जान बचाने के लिए पटरियों पर उतर गए। इसी दौरान दूसरी ओर से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हादसा हेतमपुर और घेर रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैलते ही कई यात्री घबरा गए। कुछ यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन को रोका और जल्दबाजी में डिब्बों से उतरकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। इसी दौरान दूसरी लाइन पर तेज गति से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी। ट्रैक पर मौजूद यात्री ट्रेन को देख नहीं सके और उसकी चपेट में आ गए। हादसे में तीन महिलाओं और एक बच्ची की मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग प्रभावित

हादसे के बाद दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर कुछ समय के लिए रेल यातायात प्रभावित रहा। रेलवे अधिकारियों ने ट्रैक को खाली कराकर यातायात बहाल करने की कार्रवाई शुरू की। वहीं घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह आग लगने की अफवाह और उसके बाद हुई चेन पुलिंग को माना जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट सूचना या अफवाह पर विश्वास न करें और आपात स्थिति में रेलवे कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें।

What's your reaction?

Related Posts

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

1 of 32