ब्रेकिंग न्यूज़

9वीं मंज़िल से कूदकर तीन सगी नाबालिग बहनों की सामूहिक आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा ‘मम्मी-पापा सॉरी’, पूरे इलाके में मातम

गाजियाबाद : गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र अंतर्गत भारत सिटी से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक ही परिवार की तीन सगी नाबालिग बहनों ने देर रात करीब 2:15 से 2:30 बजे के बीच 9वीं मंज़िल की बालकनी से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली, इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोग सन्न रह गए। मृतक बच्चियों की पहचान निशिका (16 वर्ष), प्राची (14 वर्ष) और पाखी (12 वर्ष) के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार रात के सन्नाटे में अचानक तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोग बाहर निकले तो नीचे तीनों बच्चियों के शव पड़े मिले, यह दृश्य इतना भयावह था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद तीनों को एंबुलेंस से 50 शैय्या अस्पताल लोनी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को फ्लैट से एक पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिस पर सिर्फ “मम्मी-पापा सॉरी” लिखा हुआ है, जिससे मामला और भी भावुक व रहस्यमय हो गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें एक ऑनलाइन टास्क-बेस्ड गेमिंग ऐप की आदी हो गई थीं और कथित तौर पर कोरियन लवर गेम खेला करती थीं, हालांकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

शालीमार गार्डन पुलिस आयुक्त अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पीआरवी के माध्यम से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में यह पुष्टि हुई कि तीनों बच्चियों की मौत नीचे गिरने से हुई है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और बच्चियों के मोबाइल फोन, डिजिटल गतिविधियों व सोशल मीडिया एंगल की भी गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और लोग स्तब्ध हैं।

What's your reaction?

Related Posts

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमला, गाड़ियों पर फेंके गए पत्थर, PCC चीफ भी थे साथ

गुवाहाटी : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और असम के प्रभारी भूपेश बघेल पर सोमवार…

DA HIKE : महंगाई भत्ता बढ़ाये जाने का आदेश जारी 55 से बढ़कर हुआ 58 फ़ीसदी अब कर्मचारियों की जमकर मनेगी दिवाली..

नई दिल्ली : पिछले दिनों केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़े सौगात देते हुए…

1 of 27