नई दिल्ली

Breaking : जान भी ले सकती है ये कॉम्बिनेशन दवाएं! मोदी सरकार ने तत्काल लगाई खरीद – बिक्री पर रोक, कही आप भी तो नहीं कर रहें इस्तेमाल? देखें लिस्ट

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने मानव उपयोग के लिए 16 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (FDC) दवाओं के निर्माण, बिक्री और डिस्ट्रीब्यूशन को प्रतिबंधित दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इन दवाओं का इस्तेमाल लोगों के स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा कर सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गजट नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इन दवाओं में शामिल अलग-अलग एलिमेंट्स को एक निश्चित मात्रा में मिलाकर बनाई गई दवाओं के पॉजिटिव असर और जरूरत का कोई साइंटिफिक आधार नहीं मिला है। यही वजह है कि, इन पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है।

एंटीबायोटिक और एलोवेरा आधारित दवाएं भी शामिल

प्रतिबंधित दवाओं की सूची में कुछ एंटीबायोटिक संयोजन भी शामिल हैं। इनमें Amoxicillin + Serratiopeptidase और Amoxicillin + Serratiopeptidase + Lactobacillus Sporogenes जैसे कॉम्बिनेशन प्रमुख हैं। इनका उपयोग आमतौर बैक्टीरियल इंफेक्शन के इलाज में किया जाता था। इसके अलावा लिस्ट में एलोवेरा बेस्ड 10 दवा संयोजन भी शामिल हैं। अमूमन ये दवाएं बिना डॉक्टर के पर्चे के मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध रहती थीं।

विशेषज्ञ समिति ने बताया था ‘बेतुका’

मंत्रालय के अनुसार विशेषज्ञ समिति द्वारा 2021 में इन दवाओं को रिव्यू किया गया था। बाद में इस मामले को ड्रग टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (DTAB) के पास भेजा गया। बोर्ड ने भी इन दवा संयोजनों को “अतार्किक” मानते हुए उन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी। DTAB की उपसमिति ने दवा कंपनियों को अपना पक्ष रखने और साइंटिफिक डाटा पेश करने का मौक़ा भी दिया था। सभी डॉक्युमेंट्स और दावों की जांच के बाद कमेटी ने इन दवाओं पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश को बरकरार रखा।

एक साल में 50 से ज्यादा दवाओं पर कार्रवाई

स्वास्थ्य मंत्रालय पिछले एक वर्ष से ऐसे दवा संयोजनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। मंत्रालय के मुताबैक पिछले 12 महीनों में 50 से अधिक “अतार्किक” दवा संयोजनों पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। इससे पहले इसी वर्ष फरवरी में 29 विटामिन और मिनरल सप्लीमेंट संयोजनों पर भी प्रतिबंध लगाया गया था।

क्यों लगाया गया प्रतिबंध?

मंत्रालय का कहना है कि जिन दवाओं पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें शामिल दवा तत्वों को एक साथ देने से कोई मेडिकल फायदा साबित नहीं हुआ है। उल्टा, ऐसे संयोजन मरीजों के स्वास्थ्य पर गलत असर डाल सकते हैं। फिलहाल इनका निर्माण, बिक्री और वितरण रोकने का फैसला लिया गया है।

प्रतिबंधित FDCs की सूची

क्र.सं.संयोजन (FDC)
1एसीटाइल सैलिसिलिक एसिड (Acetyl Salicylic Acid) + एथोहेप्टाजीन (Ethoheptazine)
2एमोक्सिसिलिन (Amoxicillin) + सेराटियोपेप्टिडेज (Serratiopeptidase) + लैक्टोबैसिलस स्पोरोजेन्स (Lactobacillus Sporogenes)
3डाइसाइक्लोमाइन (Dicyclomine) + पैरासिटामोल (Paracetamol) + क्लिडिनियम ब्रोमाइड (Clidinium Bromide) + क्लोरडायजेपॉक्साइड (Chlordiazepoxide)
4एमोक्सिसिलिन (Amoxicillin) + सेराटियोपेप्टिडेज (Serratiopeptidase)
5एलो एक्सट्रैक्ट (Aloe Extract) + एलैंटोइन (Allantoin) + अल्फा टोकोफेरोल एसीटेट (Alpha Tocopherol Acetate) + डी-पैंथेनॉल (D-Panthenol) + विटामिन A
6एलो वेरा (Aloe Vera) + जोजोबा ऑयल (Jojoba Oil) + व्हीट जर्म ऑयल (Wheat Germ Oil) + टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil)
7एलो एक्सट्रैक्ट (Aloe Extract) + विटामिन E + डाइमेथिकोन (Dimethicone) + ग्लिसरीन (Glycerine)
8एलो वेरा (Aloe Vera) + जोजोबा ऑयल (Jojoba Oil) + विटामिन E
9एलो वेरा (Aloe Vera) + ऑरेंज ऑयल (Orange Oil)
10एलो वेरा (Aloe Vera) + विटामिन E + हर्बल प्रिपरेशन (Herbal Preparation)
11एलो वेरा (Aloe Vera) + टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil)
12एलो वेरा (Aloe Vera) + विटामिन E + टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil)
13एलो वेरा (Aloe Vera) + व्हीट जर्म ऑयल (Wheat Germ Oil) + टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil)
14एलो वेरा (Aloe Vera) + जोजोबा ऑयल (Jojoba Oil) + ऑलिव ऑयल (Olive Oil) + विटामिन E
15एलो वेरा (Aloe Vera) + विटामिन E + ऑलिव ऑयल (Olive Oil)
16एलो वेरा (Aloe Vera) + ऑलिव ऑयल (Olive Oil)

What's your reaction?

Related Posts

IPS Transfer Breaking : एक साथ 13 जिलों के SP को हटाया गया.. नए IPS अफसरों को तैनात करने का आदेश जारी, देखें लिस्ट

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही केंद्रीय चुनाव आयोग…

Breaking : आधी रात तेज झटकों से कांपी धरती, पूरे इलाके में दहशत का माहौल, जानिए कितनी रही तीव्रता

नई दिल्ली : तेलंगाना में देर रात अचानक भूकंप के झटके से दहशत का माहौल है। नेशनल…

Breaking : अब रसोई पर महंगाई का डबल वार LPG के बाद खाने का तेल भी महंगा, अब प्रति लीटर देने होंगे इतने रुपए

नई दिल्ली : मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और तनाव का असर अब धीरे-धीरे भारतीय रसोई तक…

Sex Racket Busted : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने मारा छापा, अंदर का नजारा देख उड़े सबके होश

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने पहाड़गंज इलाके में एक स्पा की आड़ में संचालित एक देह…

1 of 29