Uttar Pradesh

बाथरूम मे आशिक के साथ पकड़ी गई बीवी रेप केस में भिजवाया जेल, लेकिन ख़त्म नहीं हुआ आशिकी का खेल हुआ फिर ….

इटावा : उत्तर प्रदेश के इटावा में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने का आरोप है। पुलिस का दावा है कि हत्या के बाद दोनों ने इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की, लेकिन सबूतों और जांच के आधार पर महज 10 घंटे में पूरे मामले का खुलासा कर दिया गया।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

पुलिस के अनुसार, मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तोड़ा गांव का है। मृतक की पहचान प्रॉपर्टी डीलर आनंद राजपूत के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि उनकी पत्नी आशिकी देवी का शिवम राजपूत के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस का कहना है कि पति इस रिश्ते में बाधा बन रहा था, इसलिए दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। पुलिस ने यह भी बताया कि कुछ महीने पहले आनंद ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को एक साथ देख लिया था। इसके बाद पत्नी ने प्रेमी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिससे वह जेल चला गया। पुलिस के मुताबिक, जेल से बाहर आने के बाद दोनों ने फिर से संपर्क किया और आनंद की हत्या की योजना बनाई।

पहले नींद की गोलियां, फिर गला घोंटा

पुलिस के अनुसार, घटना वाली रात आनंद को पहले नींद की गोलियां दी गईं। जब वह बेहोश हो गया तो गमछे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपियों ने मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। रविवार देर रात आनंद का शव घर में मिला, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थल से मिले सबूत, फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा करने का दावा किया।

गुप्त मोबाइल से करते थे बातचीत

जांच में यह भी सामने आया कि महिला और उसका प्रेमी आपस में बात करने के लिए अलग मोबाइल फोन और सिम कार्ड का इस्तेमाल करते थे, ताकि किसी को उनके संबंधों की जानकारी न हो। पुलिस ने आरोपी आशिकी देवी और शिवम राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया गमछा, एक सोने की अंगूठी, एक एंड्रॉयड मोबाइल और एक कीपैड मोबाइल बरामद किया गया है। दोनों को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सिविल लाइन थाना पुलिस का दावा है कि उसने 10 घंटे के भीतर इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा ली। फिलहाल मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को सुनाई सजा-ए-मौत, पति की हत्या के बाद नीले ड्रम में छिपाया था शव

मेरठ : मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में आज मुस्कान और साहिल की सजा पर…

Liquor Shop Close : बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, अवैध रूप से बेची तो होगी तगड़ी कार्रवाई, जानिए क्या है वजह?

कासगंज : उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक खंड के द्विवार्षिक चुनाव…

Breaking : एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान, इस त्योहार पर बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, मुख्यमंत्री ने खुद किया ऐलान

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के अवसर पर राज्य…

सुहागरात पर पति ने मांगी ऐसी ‘चीज’, सुनते ही अवसाद में चली गई दुल्हन …. जानिए क्या था वो घिनौना राज?

आगरा : हरीपर्वत क्षेत्र की एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के तीन अन्य…

1 of 30