Uttar Pradesh

शर्मसार हुआ पवित्र रिश्ता, शराब के नशे में अपनी ही मां से हवस मिटाता था बेटा, परेशान महिला ने दी ये खौफनाक सजा

बिजनौर : बिजनौर जिले की मंडावली पुलिस ने एक महिला को अपने बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी के अनुसार बेटे ने अपनी मां से कथित तौर पर दुष्कर्म किया था जिससे क्षुब्ध होकर महिला ने यह कदम उठाया। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव वाजपेयी ने बताया कि थाना मंडावली के गांव श्यामीवाला में सात व आठ अगस्त की मध्य रात चन्द्रपाल के पुत्र अशोक (32) की उस समय धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई जब वह सो रहा था। उन्होंने बताया कि इस मामले में संदेह के आधार पर मृतक की मां मुन्नी (56) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बेटे की हत्या का अपराध स्वीकार कर लिया।

वाजपेयी ने बताया, ‘‘मुन्नी ने पूछताछ में खुलासा किया कि अशोक अविवाहित था और नशे का आदी था। एक दिन नशे में अशोक ने उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया।’’ पुलिस के अनुसार लोकलज्जा के कारण मुन्नी ने परिवार और समाज में घटना का कोई जिक्र नहीं किया। एएसपी ने बताया कि आरोपी मुन्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी निशानदेही पर खून से सने उसके कपड़े और अपराध में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

Girl Death : प्रेमी से मिलने पीजी पहुंची 19 साल की प्रेमिका, बंद कमरे में कर रहे थे सेक्स, फिर हुआ कुछ ऐसा की हो गई मौत

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लड़कों के पेइंग गेस्ट (पीजी) की सीढ़ियों…

School Holiday : छात्रों के लिए गुड न्यूज़, राज्य सरकार ने अचनाक बढ़ाई गर्मी की छुट्टियां, जानें कब खुलेंगे स्कूल

लखनऊ : भीषण गर्मी के असर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्चों की सुरक्षा,…

श्री कृष्ण की नगरी में ईद के दिन मचा बवाल, गौ – तस्करों ने की गौ – सेवक का किया ये हाल, फिर जो हुआ…

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा से ईद के दिन एक सनसनीखेज और तनावपूर्ण घटना सामने…

पति काम के लिए पत्नी को किया मना गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

बस्ती : महिलाओं को सम्मान दिलाने और उनके खिलाफ ससुराल में होने वाले अत्याचार को…

1 of 23