अपराध

CG Crime : पिज्जा डिलेवरी ब्वाय की ले ली जान, गाड़ी टकराने को लेकर हुआ विवाद, उधर झाड़ियों में मिला एक और शव

रायपुर : रायपुर में दो अलग-अलग वारदात ने राजधानी पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिये। जहां डीडी नगर इलाके में पिज्जा डिलीवरी करने गए युवक की चाकूबाजी में मौत हो गई। वहीं आमानाका इलाके में भी बड़ी वारदात हुई है। जानकारी के अनुसार, गाड़ी टकराने के विवाद में आरोपी पप्पू यादव ने डिलीवरी बाय हेमंत कोठरी (निवासी रायपुर) पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हेमंत को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। डीडी नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को जेल भेजने की तैयारी पूरी कर ली है।

आमानाका में झाड़ियों से मिला अज्ञात शव

वहीं एक अन्य घटना में आमानाका थाना क्षेत्र के रिंग रोड नंबर-02 तेंदुआ गांव के पास झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की उम्र करीब 40 से 45 साल है। शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। मृतक ने चड्डी और टी-शर्ट पहन रखी थी और कद-काठी से ट्रक ड्राइवर प्रतीत हो रहा है। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत; जमीन विवाद में हत्या की आशंका

अंबिकापुर/सूरजपुर : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड में एक युवक का दिनदहाड़े…

CG : 100 रुपये के लिए विवाद पत्नी के सामने हत्यारे ने युवक को पीटने के बाद कैंची से मारकर कर दी हत्या …. मचा हड़कंप

रायपुर : राजधानी रायपुर में दीपावली की रोशनी के बीच हत्या की वारदात से हड़कंप मच…

प्रेमी के साथ मिलकर पति को गला दबाकर मारा, चार दिन बाद ब्वॉयफ्रेंड संग 9 बच्चों की मां हुई गिरफ्तार

कासगंज : कासगंज में प्रेमी के साथ मिलकर 9 बच्चों की मां ने पति की हत्या कर दी।…

1 of 15