मध्य प्रदेश

बेटे के शव को देखते ही मां ने भी तोड़ा दम! फिर टूटे हुए परिवार ने लिया ऐसा फैसला, जिसने 4 लोगों को दे दी नई जिंदगी

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां अपने बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और बेटे के शव को देखते ही उसने भी दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना के बाद परिवार ने नेत्र दान करने का फैसला किया, जिसकी वजह से चार लोगों की जिंदगियों में उजाला भर गया।

बेटे के शव यात्रा के दौरान हुई बेसुध

मिली जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय बेटे राजुल शर्मा के निधन के बाद रविवार को घर में मातम का माहौल था। शाम करीब पांच बजे बेटे की शवयात्रा निकालने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान 75 वर्षीय वृद्ध मां किरण शर्मा अपने बेटे के शव के पास बैठी थीं। वह रोते-रोते जैसे ही अपने बेटे के सिर पर हाथ फेर रही थीं, अचानक सदमे के कारण बेसुध होकर गिर पड़ीं।

डाक्टरों ने किया मृत घोषित

इसके बाद परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मां किरण शर्मा को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के चलते रविवार शाम को होने वाली अंतिम विदाई को टालना पड़ा। इसके बाद, आज सुबह 10 बजे मां और बेटे की शवयात्रा एक साथ निकाली गई। इस घटना के बाद परिजनों ने मां और बेटे दोनों का नेत्रदान कर दिया जिसके चलते अब चार दृष्टिहीन लोगों की जिंदगी में उजाला भर गया है।

What's your reaction?

Related Posts

किन्नर अघोरी काली ने जलती चिता का मांस निकालकर खाया, श्मशान का वीडियो देखकर रह जाएंगे सन्न, देखिए वीडियो

उज्जैन : सावन के पवित्र महीने में बाबा महाकाल के भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही…

1 of 39