Raipur

CG Crime : चार साल की बच्ची के अपहरण से मची सनसनी, रायपुर पुलिस ने महाराष्ट्र से बच्ची को सकुशल किया बरामद, आरोपी भी गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी में चार वर्षीय बच्ची की किडनैपिंग की खबर से सनसनी फैल गयी। हालांकि रायपुर पुलिस की चौकसी से बच्ची को सकुशल बरामद कर दिया गया है। दरअसल परिजनों ने 4 साल की बच्ची के अपहरण की आशंका के मद्देनजर थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। शिकायत के बाद तत्काल रायपुर पुलिस अलर्ट हुई और निशानदेही पर कार्रवाई शुरू की। जिसके बाद चंद घंटों में ही 4 साल की बच्ची को अपहरणकर्ता के चंगुल से सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस CCTV फुटेज और लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम महाराष्ट्र के लिए रवाना हुई।

जिसके बाद साकोली और मौदा पुलिस के सहयोग से आरोपी को मौदा टोल प्लाजा पर बच्ची के साथ पकड़ लिया गया। जानकारी के मुताबिक बच्ची की सकुशल बरामदगी के साथ ही आरोपी अमृत पाल सिंह को गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर को बच्ची के परिजन ने थाना सरस्वती नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, अमृत पाल सिंह नामक व्यक्ति उनकी 4 वर्षीय बेटी को उठाकर ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल सूचना दी गई और अपराध दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और आरोपित की संभावित लोकेशन का विश्लेषण किया। जांच में आरोपित के बच्ची को लेकर महाराष्ट्र की ओर जाने की संभावना सामने आई। इसके बाद पुलिस टीम तत्काल महाराष्ट्र रवाना हुई और साकोली तथा मौदा पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। लगातार तलाश और समन्वित कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपित अमृत पाल सिंह को मौदा टोल प्लाजा के पास बच्ची के साथ पकड़ लिया। बच्ची को उसके कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया गया।

What's your reaction?

Related Posts

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

रायपुर : सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली…

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट क्लब ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी…

1 of 145