Mungeli

CG Crime : नाबालिग से सामूहिक अपराध के खिलाफ AIDSO का प्रदर्शन, दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सजा की मांग

मुंगेली : मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कथित सामूहिक अपराध के मामले ने एक बार फिर महिला और बच्चियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के विरोध में छात्र संगठन AIDSO ने कड़ी नाराजगी जताते हुए आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए कड़ी और उदाहरणमूलक सजा देने की मांग की है। वहीं बिलासपुर के मल्हार स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल की अव्यवस्थाओं को लेकर भी संगठन ने आवाज उठाई है।

पानी-शौचालय से लेकर फीस वसूली तक गंभीर आरोप (AIDSO प्रदर्शन)

AIDSO का आरोप है कि 29 सितंबर को जरहागांव थाना क्षेत्र में 9वीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा को रास्ते में रोककर पहले बेल्ट से मारपीट की गई और बाद में नशीला इंजेक्शन देकर बेहोश करने के बाद उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक अपराध किया गया। संगठन ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। AIDSO ने महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, नशीले पदार्थों के उत्पादन और बिक्री पर रोक लगाने, बिलासपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी लागू करने और नए शराब दुकानों के आदेश को तत्काल रद्द करने की मांग की है। साथ ही अश्लील वीडियो और पोर्न साइट्स पर रोक लगाने की भी मांग रखी गई है।

वहीं संगठन ने मल्हार के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल की समस्याओं को लेकर भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। छात्रों का आरोप है कि स्कूल में पीने के पानी, शौचालय की सफाई, पंखे और पर्याप्त शिक्षकों जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी है। सैनिटरी पैड के लिए छात्रों से पैसे लेने और निर्धारित फीस से अधिक राशि वसूलने के भी आरोप लगाए गए हैं। छात्रों का यह भी आरोप है कि कुछ शिक्षक कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं। AIDSO ने इन सभी शिकायतों की उचित जांच कर जल्द निराकरण करने और छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने की मांग की है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए बुरी खबर, …. इस दिन बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें, आदेश हुआ जारी

मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी काम की खबर है, दरअसल अगले महीने…

CG Breaking : प्लांट में एक बार फिर हुआ हादसा, गर्म स्पंज आयरन की चपेट में आने से 3 कर्मचारी झुलसे, सभी की हालत स्थिर …

मुंगेली : सरगांव क्षेत्र के रामबोड़ स्थित कुसुम स्मेल्टर्स प्लांट में एक बार फिर…

CG : मुझे तुम्हारे साथ सेक्स करना है …. घर में घुसकर सरपंच ने पकड़ लिया महिला को और करने लगा …. ऐसी हरकत

मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक महिला से छेड़खानी के मामले में पुलिस…

1 of 3