मध्य प्रदेश

बड़े भाई की सिर में गोली मारकर हत्या, इस बात को लेकर देवरानी-जेठानी में हुई थी लड़ाई

भिंड:- भिंड जिले के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में एक मामूली घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। मंगलवार रात करीब 12 बजे बाथरूम के इस्तेमाल को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

पुलिस के अनुसार, दोपहर के समय घर की महिलाओं के बीच बाथरूम के उपयोग को लेकर कहासुनी हुई थी। शाम तक मामला शांत नजर आ रहा था, लेकिन रात में दोनों भाइयों की पत्नियों ने अपने-अपने पतियों को इस विवाद के बारे में बताया। बात फिर से तूल पकड़ गई। देखते ही देखते दोनों भाई आपस में उलझ पड़े।

हाथापाई के बीच चला कट्टा

रात करीब 12 से 1 बजे के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों भाइयों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान छोटे भाई राजू भदौरिया ने अचानक कट्टा निकाल लिया और बड़े भाई मनमोहन भदौरिया (36) पुत्र गोवर्धन सिंह के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही मनमोहन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय पिता गोवर्धन सिंह भी घर में मौजूद थे, जो इस पूरी वारदात के गवाह बने।

What's your reaction?

Related Posts

Murdar – Susaid Case : महिला की हत्या, फिर पेड़ से लटकती मिली आरोपी लाश, हाथों में बंधी रस्सी ने खोला खौफनाक राज़

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले से हत्या के बाद आत्महत्या का सनसनीखेज मामला…

मां से मिलाने का झांसा देकर नवविवाहिता से गैंगरेप, दरिंदगी के बाद मेडिकल कॉलेज के बाहर फेंका

गुना:- जिले के बमोरी थानाक्षेत्र में नवविवाहिता महिला को मां से मिलाने का झांसा…

1 of 28