Uttar Pradesh

दबंगों के हौसले इतने बुलंद की …. इस बात के चलते थाना प्रभारी को लाठी – डंडों से पीटा, खूब वारयल हो रहा वीडियो देखे पूरा वीडियो

आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि, अब उन्होंने थाना प्रभारी पर हमला कर दिया है। दरअसल, DJ बजाने को लेकर 2 पक्षों में विवाद हुआ था। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची थी, जिसके बाद दोनों पक्षों को थाने पर ला रही थी, तभी गांववालों ने थाना प्रभारी पर हमला कर दिया। इस पूरे मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि, गांव के लोग लाठी-डंडे से थाना प्रभारी को खेत में गिराकर पीट रहे हैं। साथ ही गाली-गलौज भी कर रहे हैं।

पिटाई के बाद बरदह थाने के प्रभारी राजीव कुमार सिंह के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं है, जबकि 4 अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हालांकि, इस मामले में अभी तक 17 आरोपी फूलचंद, सर्वेश, लकी, गौतम, आकाश, सिंकू, विपिन, चंद्रेश, ऋतिक, राकेश, विशाल, मनोज, शर्मीला, शिवमूरत, संगम, मंकू, ऋषभ गिरफ्तार कर लिए गए हैं। लेकिन, मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। यह वीडियो बरदह थाना क्षेत्र के बर्रा गांव का बताया जा रहा है। मारपीट 6 जून को हुई थी, जिसका वीडियो अब जाकर सामने आया है।

दरअसल, बर्रा गांव में 5 जून को शादी समारोह में दो पक्षों में डीजे को लेकर विवाद हुआ। मारपीट के बाद दोनों पक्षों में समझौता कराया गया। इसके बाद 6 जून को एक पक्ष के लोग इनोवा कार से गांव में तेज आवाज में गाना बजाते हुए निकल रहे थे। फिर क्या था दूसरे पक्ष के लोगों ने गाड़ी को घेर लिया और कार का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद पीड़ित ने डायल 112 और थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फिर थोड़े ही देर में उनपर ही गांव वाले हावी हो गए।

What's your reaction?

Related Posts

पूर्व मंत्री के बेटे भाजपा नेता ‘चिराग’ की तय हो गई शादी, मशहूर कथावाचक बन रहीं दुल्हन, पढ़े पूरी डिटेल

हाथरस : भारत में इन दिनों कथावाचकों की शादी को लेकर धूम मची हुई है। हाल ही में…

Crime News : घुमाने के बहाने ले जाकर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, सिर काट जंगल में फेंका, बारात वाले दिन खुला राज

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दिल दहला देने वाला मर्डर केस सामने आया…

रात में पति – पत्नी बिस्तर पर कर रहे …. काम, दबकर हो गई 23 दिन के बच्चे की मौत, नहीं लगी दोनों को भनक

मुरादाबाद : जिले के सिहाली जागीर गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है,…

Liquor Shop : नए साल से पहले शराब दुकानों के समय में बदलाव, इन चार दिनों में देर रात तक होगी बिक्री, नोट कर लें टाइमिंग

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी विभाग ने नए साल और क्रिसमस के मद्देनज़र शराब…

बेटियों की पढ़ाई के पैसों की नो टेंशन! सरकार देगी 25 हजार रुपए, जाने कैसे करना होगा आवेदन देखे पूरा डिटेल

लखनऊ : बेटियों के उज्जवल भविष्य और सशक्तिकरण के लिए सरकारी तौर पर कई योजनाएं…

1 of 10