देहरादून : देश के लगभग सभी राज्यों में मानसून सक्रिय है। कई हिस्सों में बारिश का कहर देखने को मिला है, कई जगहों पर बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। वहीं उत्तराखंड में भी मौसम विभाग ने 28 और 29 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालात को देखते हुए यहां स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, 29 जुलाई बुधवार को बागेश्वर, टिहरी, चंपावत जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का फैसला लिया है। जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज 29 जुलाई को उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिले में जिलों में भारी बारिश होगी, जिसे देखते हुए IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी है। कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ अति से भारी से बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत कल बुधवार 29 जुलाई को जनपद चंपावत में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।






































