उत्तराखंड

School Close : आज से लगातार 12 दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद करने का आदेश, जानें अचानक क्यों लिया गया ये फैसला

देहरादून : देश के कई राज्यों में इस समय जमकर बारिश हो रही है। कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गई है। नदी और नाले उफान पर आ गए हैं, तो वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में बाढ़ जैसे स्थिति बनी हुई है। बारिश की हालातों को देखते हुए कई हिस्सों में स्कूलों को बंद किया जा रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि उत्तराखंड के दो जिलों में भारी बारिश के चलते स्कूलों को बंद करने का ऐलान कर दिया है।

इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, ऋषिकेश के हरिपुरकलां में सभी स्कूलों में 12 दिनों की लंबी छुट्टी का ऐलान कर दिया है।आदेश में कहा गया है कि ऋषिकेश तहसील क्षेत्र के ग्राम हरिपुरकलां स्थित विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत संचालित समस्त सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों, समस्त उच्च शिक्षण संस्थानों, प्राविधिक/तकनीकी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 31 जुलाई से 11 अगस्त तक अवकाश रहेगा। यह अवकाश भौतिक रूप से शैक्षणिक कार्य के लिए घोषित किया गया है।

रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में स्कूलों की छुट्टी

इसके अलावा रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में स्कूलों की छुट्टी के आदेश जर कर दिए गए हैं। 31 जुलाई को इन दोनों जिलों में कक्षा 1 से 12 वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी रहेगी। रुद्रप्रयाग डीएम विशाल मिश्रा ने खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है। साथ ही सभी को सतर्क रहने को भी कहा है। उन्होंने कहा बारिश के दौरान भूस्खलन संभावित क्षेत्रों एवं नदी-नालों से दूर रहें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना दें।

What's your reaction?

Related Posts

9वीं कक्षा के छात्र ने शिक्षक को मारी गोली, गंभीर हालत में ले जाया गया अस्पताल, वजह है हैरान करने वाली

देहरादून : उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर से एक हैरान करने वाली घटना…

Big Breaking : बागेश्वर में बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे विधायक, 200 मीटर दूर बह गया गनर, फिर…

बागेश्वर : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में भारी बारिश और बादल फटने की घटना ने…