मुंबई : महाराष्ट्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। बताया जा रहा है कि सूबे के ठाणे जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का पेपर लीक होने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसेक बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया है।
पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द
पेपर लीक होने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से इस परीक्षा को फिलहाल स्थगित करने का फैसला किया है। वहीं एग्जाम की नई तारीख की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। इस खबर के सामने आते ही शिक्षा विभाग से लेकर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के बीच हड़कंप मच गया है। बता दें कि महाराष्ट्र टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 28 जून यानी कल होना था।, जिसमें राज्य भर से 4 लाख के करीब कैंडिडेट के शामिल होने वाले थे।
जांच में जुटी विभाग
इस घटना के बाद अब शिक्षा विभाग सत्यापित करने में जुट गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि कल होने वाले परीक्षा में जो पेपर बरामद हुआ है वो असली है या नकली। अगर दोनों पेपर मेल खाते हैं तो ऐसे में पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश के साथ शिक्षा विभाग कल से शुरू होने वाली परीक्षाओं को रद्द करने पर भी विचार कर सकती है।
हालांकि विश्वसनीय सूत्रों ने महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी TET परीक्षा के पेपर के साथ छेड़छाड़ की पुष्टि हुई है। सोशल मीडिया पर TET का पेपर वायरल होने के बाद, महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने कल होने वाली TET परीक्षा को रद्द कर दिया है।























