महारास्ट्र

Breaking News : सरकारी अस्पताल में वेंटिलेटर फटने से लगी आग, 3 नवजात की मौत

अमरावती : अमरावती के जिला महिला अस्पताल में सोमवार तड़के भीषण आग लगने की घटना सामने आई। अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा विभाग (NICU) में लगी इस आग में तीन नवजात बच्चों की धुएं के कारण दम घुटने से मौत हो गई। इस घटना से अमरावती शहर सहित पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। आग लगने के बाद अन्य बच्चों को तत्काल बाहर निकाला गया, जबकि छह नवजात शिशुओं का अमरावती के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे नवजात शिशु गहन चिकित्सा विभाग में लगे एक वेंटिलेटर में अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट के कुछ ही पलों बाद आग लग गई और गहन चिकित्सा विभाग में धुएं का गुबार फैल गया। आग तेजी से फैलने के कारण अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।

कक्ष में थे 12 नवजात शिशु

अमरावती जिला महिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर नवजात शिशुओं के लिए कुल तीन गहन चिकित्सा कक्ष हैं। इन तीनों कक्षों में प्रत्येक में 13, यानी कुल 39 नवजात बच्चों के उपचार की क्षमता है। इनमें से एक गहन चिकित्सा कक्ष में आग लगी। आग लगने के समय संबंधित कक्ष में 12 नवजात शिशुओं का उपचार चल रहा था। आग लगने की जानकारी मिलते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया।

कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना कक्ष में मौजूद बच्चों को बाहर निकाला। हालांकि, धुएं की मात्रा अधिक होने के कारण तीन बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई।

What's your reaction?

Related Posts

मर गई मां की ममता बेटी को दूसरे के साथ सेक्स करने के लिए किया मजबूर, बहन के साथ भी किया ऐसा काम

नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर के कलमना इलाके में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को…

Crime News : मशहूर एक्टर की सरेआम हत्या, दोस्त ने ही उतारा दिया मौत के घाट, …. इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

नागपुर : हिंदी फिल्म ‘झुंड’ में अपने ऑनस्क्रीन किरदार ‘बाबू छेत्री’ से मशहूर हुए…

1 of 4