महारास्ट्र

चलती बसों में महिलाओं को बनाते थे निशाना, फिर इस कांड को देते थे अंजाम, पुलिस ने तीन शातिरों को किया गिरफ्तार

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने बसों में महिलाओं के आभूषण चुराने वाले तीन आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 20.53 लाख रुपये मूल्य के चोरी के आभूषण बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इन गिरफ्तारियों के साथ पुलिस ने पिछले दो माह में सामने आए चोरी के छह मामलों का सुलझा लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस 61 वर्षीय एक महिला की शिकायत की जांच कर रही थी जिसमें उसने बताया था कि 20 जुलाई को लुइसवाड़ी स्टैंड पर बस में चढ़ते समय उसका सोने का कंगन चोरी हो गया था।

आरोपियों तक कैसे पहुंची पुलिस

अधिकारी के मुताबिक, इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान की। कपिल सुरेश तिडांगे (38) और पोर्निमा सुरेश तिडांगे उर्फ कल्लू कल्पना (32) को तीन अगस्त को, जबकि उनके साथी दीपक वतन आभंग (48) को 21 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी नौपाडा, ठाणेनगर और राबोडी थानों में दर्ज चोरी के छह मामलों में कथित तौर पर शामिल थे। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 20.53 लाख रुपये मूल्य के चोरी किए गए सोने के छह कंगन बरामद किए गए हैं।

What's your reaction?

Related Posts

मर गई मां की ममता बेटी को दूसरे के साथ सेक्स करने के लिए किया मजबूर, बहन के साथ भी किया ऐसा काम

नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर के कलमना इलाके में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को…

Crime News : मशहूर एक्टर की सरेआम हत्या, दोस्त ने ही उतारा दिया मौत के घाट, …. इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

नागपुर : हिंदी फिल्म ‘झुंड’ में अपने ऑनस्क्रीन किरदार ‘बाबू छेत्री’ से मशहूर हुए…

1 of 4