नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में नियमित कप्तान शुभमन गिल की वापसी हुई है, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। उनकी गैरमौजूदगी में केएल राहुल ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी, लेकिन अब गिल पूरी तरह फिट होकर टीम की कमान संभालेंगे।
टीम चयन की बात करें तो ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर को भी स्क्वाड में शामिल किया गया है। हालांकि श्रेयस अय्यर की उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी। उन्हें अभी तक बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं मिला है, लेकिन उम्मीद है कि वह सीरीज शुरू होने से पहले फिट हो जाएंगे। वनडे सीरीज के लिए टीम में अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी शामिल किया गया है। दोनों ही खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी





















