मध्य प्रदेश

देवर के साथ मिलकर धंधा करती थी भाभी, बैग में रखी थी ये चीज, देखकर पुलिस भी रह गई दंग

कटनी : कटनी के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र एनएच-30 बाईपास पर गांजा तस्करी की बड़ी साजिश का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक महिला को 10 किलो गांजा के साथ रंगे हाथ दबोच लिया। महिला को संदिग्ध स्थिति में देख पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा, जिसके बाद पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ। एस.डी.ओ.पी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी ने बताया कि हाईवे पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम भेड़ा चौराहा पर नीम के पेड़ के नीचे एक महिला काले रंग के ट्रॉली बैग के साथ खड़ी थी, जो पुलिस को देखकर अचानक भागने लगी।

महिला की हरकत संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने तत्काल उसे रोककर राहगीरों की मौजूदगी में तलाशी ली। पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान संतोषी लुनिया पत्नी स्व. अनिल लुनिया उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम छपरा थाना स्लीमनाबाद के रूप में बताई। महिला ने कबूला कि ट्रॉली बैग में मौजूद 10 किलो गांजा उसके देवर सुनील लुनिया ने उसे बेचने के इरादे से सौंपा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए देवर सुनील लुनिया को भी उसके गांव छपरा से गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा की यह खेप कहाँ से लाई गई और किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी। मामले की गहराई से विवेचना की जा रही है। वही एस.डी.ओ.पी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी ने बताया कि महिला और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त में शामिल नेटवर्क को उजागर करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

Suicide News : ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये चीज, देखने वाले भी रह गए हैरान

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अत्यंत हृदय विदारक और झकझोर देने…

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने गांव में की फायरिंग, ग्रामीणों से की मारपीट, बागेश्वर धाम सरकार ने भाई से …

छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बागेश्वर धाम…

भाजपा कार्यालय में पार्षद के साथ मारपीट, जाने किस वजह से हुआ विवाद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

श्योपुर : मध्यप्रदेश के श्योपुर में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के अंदर आयोजित…

BJP Leader Arrested : दिग्गज भाजपा नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो साल पुराने मामले में हुई कार्रवाई

सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां भाजपा…

1 of 36