Bilashpur

CG News : PWD परीक्षा में हाईटेक नकल का खुलासा, वॉकी-टॉकी और कैमरे के साथ दो युवतियां पकड़ी गईं

बिलासपुर : जिला के सरकंडा मुक्तिधाम स्थित शिवदुलारे स्वामी आत्मानंद स्कूल में रविवार को आयोजित PWD सब-इंजीनियर भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती परीक्षा केंद्र में कॉलर में लगे माइक्रो कैमरे से प्रश्नपत्र की तस्वीरें भेज रही थी, जबकि उसकी सहेली बाहर ऑटो में बैठकर वॉकी-टॉकी और वीडियो कॉल के जरिए जवाब बता रही थी।

इस ‘मुन्नाभाई स्टाइल’ नकल की भनक स्थानीय NSUI कार्यकर्ताओं और एक ऑटो चालक को लगी, जिन्होंने तुरंत कार्रवाई कर दोनों युवतियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़ी गईं दोनों युवतियां जशपुर जिले की हैं। पुलिस ने उनके पास से वॉकी-टॉकी, ईयरपीस, माइक्रो कैमरा और टैब बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह एक बड़े नकल माफिया नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।

घटना के बाद परीक्षा केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई। अन्य परीक्षार्थियों ने इस धांधली के विरोध में परीक्षा रद्द करने की मांग की है। शासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर भी यह मामला गूंज रहा है, जहां इसे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी का उदाहरण बताया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने X पर पोस्ट कर सरकार पर तंज कसा और इसे ‘सुशासन’ की नाकामी बताया।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : महिलाओं ने महतारी वंदन योजना से कटवाया अपना नाम, वापस लौटाए सरकार की ओर से दी गई राशि, जानिए क्यों

बिलासपुर : जिले में महतारी वंदन योजना के सत्यापन में गड़बड़ी सामने आई है। योजना…

CG News : होटल के बाहर देर रात बवाल, बिल को लेकर युवती और स्टाफ में विवाद; पुलिस के सामने भी चलता रहा हंगामा

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात एक होटल के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी…

CG High Court : छुट्टी के दिन खुला हाईकोर्ट, छात्रहित में हाईकोर्ट ने लिया बड़ा फैसला, कॉलेजों में एडमिशन को लेकर ….

बिलासपुर : दिवाली की छुट्टियों के बीच छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने छात्रहित से जुड़ा एक…

CG Crime : बाप ने अपने ही बेटी को किया प्रेग्नेंट, इस तरह मिटाता रहा हवस की भूख, अब कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में कोर्ट ने बेटी से रेप के आरोपी पिता को कड़ी सजा सुनाई…

1 of 43