मध्य प्रदेश

Shahrukh Khan Death : ‘शाहरुख खान’ ने कर ली खुदकुशी, घर पर फंदे से लटकती मिली लाश, सुसाइड नोट में पत्नी-बच्चों को लिखा- I Love U

विदिशा : जिले में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक ने गुरुवार को सागर स्थित अपने निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि पीटर पार्कर मैं तुम्हारे पास आ रहा हूं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार वे विभागीय कारणों से मानसिक रूप से परेशान थे और उनका इलाज चल रहा था। मानसिक बीमारी के चलते मृतक लंबे समय से छुट्टी पर था।

फिलहाल मामले में मोतीनगर पुलिस सुसाइड के कारणों की जांच कर रही है। मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि प्रधान आरक्षक 42 वर्षीय शाहरुख पिता अनवर खान मोमिनपुरा के निवासी हैं। कुछ समय से पत्नी व बेटी के साथ चंद्रशेखर वार्ड में आकर किराए के मकान में रह रहे थे। वे विदिशा में पुलिस लाइन में पदस्थ थे। शाम 4 से 4.30 बजे के बीच जब उनकी पत्नी बच्ची को स्कूल लेने गई थी। इसी दौरान शाहरुख ने कमरे में रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। उनके पास से सुसाइड नोट मिला है।

मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उनके पति का 8 माह से इलाज चल रहा था, आज न्यूरो एक्सपर्ट के पास जाना था। वे कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थे। पुलिस के अनुसार मृतक शाहरुख खान ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं। इसके लिए किसी को जिम्मेदार न माना जाए। पीटर पार्कर मैं तुम्हारे पास आ रहा हूं। बेटी व परिजन को आई लव यू लिखा है। पीटर कौन है इस संबंध में पत्नी व परिजन को पता नहीं। यह कोई परिचित है या फिर मानसिक स्थिति के चलते नाम लिखा होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

Viral News : होमवर्क नहीं करने पर छात्रों को अर्धनग्न कर खड़ा करने का मामला, स्कूल प्रिंसिपल समेत तीन बर्खास्त

मध्यप्रदेश : शिक्षा को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां जाता खेड़ा के…

रात में अकेली गई थी महिला इस शख्स के साथ, सुबह कॉलेज के पास इस हाल में मिली, देखकर कांप उठे लोग

इंदौर : परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में सुगनी देवी कॉलेज के पास स्थित मैदान से एक…

Medical Student Death : बाथरूम में अंदर इस हाल में मिली MBBS की छात्रा, हालत देख उड़े सबके होश, बुलानी पड़ी पुलिस

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस फर्स्ट…

1 of 22