मुंबई

त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, 9 रुपये बढ़े दूध के दाम, अब प्रति लीटर के लिए देने होंगे इतने पैसे

मुंबई : त्योहारी सीजन शुरू होने से ठीक पहले मुंबई की आम जनता को बड़ा झटका का सामना करना पड़ा है। दरअसल, आज एक सितंबर से दूध के दामों में 9 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद दूध का थोक भाव 93 रुपये से बढ़कर 102 रुपये प्रति लीटर हो हो गया है। नई कीमत आज एक सितंबर से लागू हो गई है।

क्यों बढ़ाए गए दूध के दाम?

दूध उत्पादकों के मुताबिक, पिछले कुछ समय में डेयरी कारोबार की लागत लगातार बढ़ी है। एसोसिएशन के मुताबिक, अनाज, तुरचुनी और चना चुन्नी जैसे पशु आहार की कीमतों में करीब 25 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। चारे और खली की कीमत बढ़ने से दूध उत्पादकों का खर्च लगातार बढ़ रहा है। इसी बढ़ते खर्च को देखते हुए दूध के थोक रेट में इजाफा करने का फैसला लिया गया है।

आज से मुंबई में 9 रुपये महंगा हुआ दूध

इसी बढ़ती लागत को देखते हुए दूध उत्पादकों ने 1 सितंबर से कीमत में 9 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। इसके बाद तबेले के दूध की नई कीमत 102 रुपये प्रति लीटर हो गई है। अब इसका असर मुंबई निवासियों पर पड़ेगा। यानी अब मुंबईकरों को रोजाना इस्तेमाल होने वाले दूध के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी होगी।

What's your reaction?

Related Posts

ट्रेन में इस एक्ट्रेस ने उतार दिए अपने कपड़े, फिर रेजर ब्लेड लेकर करने लगी ऐसा काम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई : अरावली एक्सप्रेस में रिजर्व्ड सीट को लेकर हुए विवाद ने उस समय गंभीर रूप…

फाइव स्टार होटल में नाबालिग छात्र से संबंध बनाती थी शिक्षिका, कोर्ट ने इन शर्तों के साथ दी जमानत

मुंबई : मुंबई की एक शिक्षिका पर एक नाबालिग छात्र के यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे।…

1 of 4