अपराध

Sex Racket : स्पा सेंटर की आड़ में सजता था जिस्म का बाजार, ऐसे होती थी सौदेबाजी, 1 महिला सहित 10 गिरफ्तार

गुवाहाटी : असम पुलिस ने गुवाहाटी के पांच स्पा पर छापेमारी कर देह व्यापार के चंगुल से 13 कथित पीड़ितों को बचाया है। मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त शाम्भवी मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि विशिष्ट सूचना के आधार पर गुवाहाटी शहर पुलिस ने चांदमारी, पलटनबाजार, पानबाजार और गीता नगर पुलिस थाना क्षेत्रों के अंतर्गत स्थित पांच स्पा में छापेमारी की।

स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट

उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इन स्पा में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं जिसके आधार पर पांच संदिग्ध केंद्रों की पहचान की गई। अधिकारी ने बताया कि एक समन्वित अभियान चलाया गया और इन स्पा पर छापेमारी की गई, जिसमें कथित तौर पर देह व्यापार में धकेली गई 13 महिलाओं को बचाया गया।

1 महिला सहित 10 गिरफ्तार

मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने इस सिलसिले में एक महिला समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य महिला फरार है। मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि फरार महिला को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

स्थानीय लोगों की शिकायत पर हुई कार्रवाई

बताया गया पुलिस को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि इलाके में स्पा सेंटर्स में देह व्यापार का घिनौना कारोबार किया जा रहा है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने पहले तो स्पा सेंटर्स को वॉच किया और जब कन्फर्म हो गया कि यहां स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार किया जा रहा है तो पुलिस ने दबिश देकर बड़े रैकेट का भांडाफोड़ किया है।

जांच में जुटी पुलिस

बताया गया कि पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर ​रही है। साथ ही इस बात की जांच कर रही है कि युवतियों को कहां से लाया गया था और देह व्यापार करवाया जा रहा था। वहीं, पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं देह व्यापार के नेटवर्क कहीं दूसरे राज्यों से भी तो नहीं जुड़े हुए हैं।

What's your reaction?

Related Posts

Rape Case : रिश्ते हुए शर्मसार, पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, मामले का खुलासा होते ही रफूचक्कर हुआ आरोपी

नई दिल्ली : उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक व्यक्ति द्वारा अपनी…

पहले दिल से किया जुदा फिर धड़ से अलग कर दिया सिर.. इश्कबाजी में फंसी बीवी ने पार की हदें, ऐसे उजाड़ा अपना सुहाग

सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया…

CG Crime : युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत; जमीन विवाद में हत्या की आशंका

अंबिकापुर/सूरजपुर : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड में एक युवक का दिनदहाड़े…

Crime News : सेक्स के बाद करता था हत्या! डेटिंग ऐप से बिछाता था जाल, ‘साइको किलर’ को लेकर हुआ सनसनीखेज खुलासा

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। भोपाल की…

1 of 14