Rajasthan

Big Breaking News : प्रार्थना सभा के दौरान स्कूल की छत गिरी, कई छात्र मलबे में दबे, रेस्कयू जारी

झालावाड़ : जिले के मनोहर थाना क्षेत्र के पिपलोदी गांव में सुबह एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। यहां राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की पुरानी इमारत की छत अचानक ढह गई, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। प्रशासन ने अभी तक मौतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

घटना सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान हुई, जब करीब 60 से अधिक बच्चे परिसर में मौजूद थे। अचानक छत के गिरने से कई छात्र मलबे में दब गए। भारी बारिश को इस हादसे का कारण माना जा रहा है, जिसने इमारत को और कमजोर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और प्रशासन मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया, जिसमें जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।

घायल बच्चों को तुरंत मनोहर थाना सीएचसी में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोग एकजुट होकर बचाव कार्य में जुटे हैं, ताकि बच्चों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाला जा सके। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

Viral Video : कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके पर हमला, प्रदर्शन के दौरान मारे गए थप्पड़, देखें वायरल वीडियो

जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को एक राजनीतिक प्रदर्शन के दौरान उस…

युवक ने की जबरदस्ती सेक्स करने की कोशिश, महिला ने ब्लेड से काट दिया प्राइवेट पार्ट, …. इस बहाने घुसा था घर में

जयपुर : राजधानी में युवक ने जबरदस्ती दुष्कर्म करने की कोशिश की तो महिला ने युवक…

बस अग्निकांड …. प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुःख सीएम ने किया अस्पताल और घटनास्थल का निरीक्षण, 20 की मौत 16 घायल…

जयपुर : जैसलमेर के थईयात गांव के पास मंगलवार को जोधपुर जा रही एक निजी बस में आग…

1 of 4