नई दिल्ली

‘अगली बार सीधे तेरे माथे में मारेंगे गोली’, टटीरी विवाद में फंसे बादशाह को मिली जान से मारने की धमकी, जानें कौन है इसके पीछे

नई दिल्ली : बॉलीवुड के फेमस सिंगर और रैपर बादशाह की मुश्किलें लगातार बढ़ती हुई नजर आ रही है। एक तरफ जहां बादशाह पर हरियाणा पुलिस की गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है, तो वहीं अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बादशाह को जान से मारने की धमकी दी है। जानकारी के मुताबिक पानीपत में हुई एक फायरिंग के मामले की जिम्मेदारी लेते हुए बिश्नोई गैंग ने उनके लिए एक नोट भी जारी किया है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी धमकी

बिश्नोई गैंग की तरफ से बादशाह के लिए जारी किए गए नोट में लिखा कि, ‘जय महाकाल, जय श्रीराम. राम-राम सभी भाइयों को। आज असंध रोड, पानीपत में वेस्टर्न यूनियन (हवाला कारोबार) से जुड़े गैरी और शैंकी के ऑफिस पर जो फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं रंदीप मलिक और अनिल पंडित (USA) लेता हूं। यह लोग हवाला के जरिए देश का पैसा विदेश भेजकर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे थे। हमने इन्हें पहले फोन करके चेतावनी भी दी थी, लेकिन इन्हें समझ नहीं आया।

आज की घटना सिर्फ एक ट्रेलर है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है। जो भी लोग हवाला का काम करते हैं, समय रहते सुधर जाएं, नहीं तो उनका अंजाम बहुत बुरा होगा। वहीं बादशाह को धमकी देते हुए लिखा गया, ‘सिंगर बादशाह, तूने हरियाणा की संस्कृति को खराब करने की कोशिश की है। 2024 में तेरे क्लब में तुझे ट्रेलर दिखाया था, अगली बार सीधे तेरे माथे में गोली मारेंगे।’ इसके अलावा पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप को सलाम लिखते हुए गैंगस्टरों के नाम भी लिखे गए हैं।

बादशाह पर सख्ता हुआ महिला आयोग

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बादशाह इन दिनों अपने हरियाणवी गाने टटीरी को लेकर मुश्किलों में फंसे हुए हैं। हरियाणा महिला आयोग ने इस मामले में काफी सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने पुलिस को आदेश दिया है कि अगर बादशाह जांच में सहयोग नहीं करते तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए। इसी से साथ महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने ये भी आदेश दिया कि जरुरत पड़ने पर बादशाह का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया जाए ताकि वह देश छोड़कर न जा सकें।

बादशाह मांग चुके हैं माफी

देशभर में टटीरी गाने को लेकर विरोध के बाद बादशाह इसे लेकर माफी मांग चुके हैं। उन्होंने बकायदा माफी मांगते हुए वीडियो भी जारी किया था, जिसमें उन्होंने खुदको प्राउड हरियाणवी बताया था और कहा था कि मेरा इरादा कभी नहीं था कि मैं हरियाणा के किसी बच्चे या महिला के बारे में ऐसी बात करूं।’

What's your reaction?

Related Posts

IPS Transfer Breaking : एक साथ 13 जिलों के SP को हटाया गया.. नए IPS अफसरों को तैनात करने का आदेश जारी, देखें लिस्ट

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही केंद्रीय चुनाव आयोग…

Breaking : आधी रात तेज झटकों से कांपी धरती, पूरे इलाके में दहशत का माहौल, जानिए कितनी रही तीव्रता

नई दिल्ली : तेलंगाना में देर रात अचानक भूकंप के झटके से दहशत का माहौल है। नेशनल…

Breaking : अब रसोई पर महंगाई का डबल वार LPG के बाद खाने का तेल भी महंगा, अब प्रति लीटर देने होंगे इतने रुपए

नई दिल्ली : मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और तनाव का असर अब धीरे-धीरे भारतीय रसोई तक…

Sex Racket Busted : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने मारा छापा, अंदर का नजारा देख उड़े सबके होश

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने पहाड़गंज इलाके में एक स्पा की आड़ में संचालित एक देह…

1 of 29