Korba

Korba : सुसाइड नोट और वीडियो से खुला प्रताड़ना का मामला, बहू समेत तीन गिरफ्तार

कोरबा : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में 27 अगस्त को फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली महिला के मामले में पुलिस ने उसकी बहू और बहू के माता-पिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 724/2026 के तहत धारा 108, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, लक्ष्मी बाई मानिकपुरी ने 27 अगस्त को अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मर्ग क्रमांक 66/2026 कायम कर जांच शुरू की। मर्ग जांच के दौरान घटनास्थल की दीवार पर मृतिका द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने अपनी बहू पूर्णिमा और उसके मायके पक्ष के लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया था। 

पुलिस जांच में दीवार पर लिखी इबारत मृतिका द्वारा ही लिखे जाने की पुष्टि हुई। जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि आत्महत्या से पहले मृतिका ने अपनी बहनों को एक वीडियो बनाकर भेजा था। पुलिस ने वीडियो को विधिवत जब्त कर लिया। इसके अलावा मृतिका की बहनों, परिजनों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस जांच और परिजनों के कथनों के अनुसार, मृतिका के पहले पति की मृत्यु हो चुकी थी।

इसके बाद उसने दूसरी शादी की थी और वर्तमान पति तथा उसके पूर्व के बच्चों के साथ रह रही थी। पारिवारिक परिस्थितियों को लेकर घर में विवाद और झगड़े होते रहते थे। आरोप है कि बहू पूर्णिमा और उसके मायके पक्ष के लोग मृतिका पर घर से बाहर निकलने का दबाव बनाते थे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। परिजनों ने पुलिस को यह भी बताया कि मृतिका पूर्व में भी परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी और जहर का सेवन कर जान देने की कोशिश की थी।

सुसाइड नोट, आत्महत्या से पहले भेजे गए वीडियो और परिजनों के बयानों समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला पाए जाने पर अपराध दर्ज किया।

पुलिस ने मामले में पूर्णिमा महंत (24), पति संजय दास, निवासी लक्ष्मण तालाब, कोरबा, सुमेरन बाई (45), पति मिलनदास महंत, निवासी सोहागपुर, थाना उरगा तथा मिलन दास (55), पिता सोनदास, निवासी सोहागपुर, थाना उरगा, जिला कोरबा को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस की विवेचना जारी है।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : घर में फंदे पर लटका मिला व्यापारी का शव भजिया – बड़ा बेचकर चलाता था परिवार, आत्महत्या की वजह साफ नहीं

कोरबा : कोरबा जिले के मोतीसागर पारा क्षेत्र में शनिवार सुबह व्यापारी की घर में…

Korba : शादी से पहले प्रेमिका ने तोड़ा रिश्ता, सदमे में डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में कर ली आत्महत्या

कोरबा : शादी की तैयारियों के बीच रिश्ता टूटने से एक डॉक्टर की मौत का मामला सामने…

Korba : जन्म के बाद नवजात बच्ची को लावारिस छोड़ा बालको अपार्टमेंट के पास रोने की आवाज सुनकर लोगों ने बचाया

कोरबा : बालको थाना क्षेत्र के भद्रापारा में गुरुवार को एक नवजात बच्ची लावारिस…

1 of 32