Raipur

CG : नयी भर्तियों का खुलेगा पिटारा, व्यापम को बनाया जायेगा संसाधनयुक्त, प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए उड़ान, शिखर व मंजिल का प्रावधान

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए भी अहम ऐलान किये गये। वित्त मंत्री ने अभ्यर्थियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। इसके तहत तीन चरण, उड़ान, शिखर और मंजिल के जरिये अभ्यर्थियों को आर्थिक सहायता मिलेगी। उड़ान में नीट और इंजीनयरिंग के प्रतियोगियों को आर्थिक सहायता मिलेगी। शिखर में यूपीएससी और पीएससी के अभ्यर्थियों को सहायता मिलेगी, जबकि मंजिल के तहत एसएससी, बैंकिंग जैसी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सहायता मिलेगी। नयी भर्तियों को लेकर भी वित्त मंत्री ने किया ऐलान। वित्त मंत्री ने कहा कि संकल्प पत्र के मुताबिक छत्तीसगढ़ में नयी भर्तियां आयोजित की जायेगी। उन्होंने सदन में कहा कि प्रतियोगी परीक्षा के तत्परता से आयोजन के लिए व्यापम को और मजबूत बनाया जायेगा। उनमें संसाधनों की बढोत्तरी की जायेगी, ताकि परीक्षा से लेकर रिजल्ट तक में तत्परता आये।

What's your reaction?

Related Posts

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो…

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, आज पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, IMD का रेड अलर्ट जारी

रायपुर : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना गहरा दबाव कमजोर…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

रायपुर : सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली…

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट क्लब ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी…

1 of 144