Raipur

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में हुई नई नियुक्तियां, 17 जिलों को मिली नई अध्यक्ष, देखें पूरी सूची

रायपुर : छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में नई नियुक्तियां की गई है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने प्रदेश संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार, प्रदेश स्तर पर उपाध्यक्ष और महासचिव की भी नियुक्ति की गई है और इसी के साथ छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में 17 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने की कवायद हुई तेज

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में हुई इन नियुक्तियों को प्रदेश में महिला कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार और गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रदेश स्तर पर उपाध्यक्ष और महासचिव जैसे पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं 17 जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति से जिला स्तर पर संगठन को नई टीम मिलेगी।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

इस नियुक्ति के तहत रायपुर शहर में प्रगति बाजपेयी और रायपुर ग्रामीण में बरखा साहू को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, बिलासपुर शहर की जिम्मेदारी प्रीति पाटनवार और बिलासपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी सीमा पांडेय को सौंपी गई है। दुर्ग शहर में प्रेमलता साहू और दुर्ग ग्रामीण में योगिता चंद्राकर को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा रायगढ़ में संगीता गुप्ता और कवर्धा में अन्नपूर्णा चन्द्रकार को महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है सूरजपुर शहर में लिली राजवाड़े और सूरजपुर ग्रामीण में बबीता गुप्ता को नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों के जरिए महिला कांग्रेस ने जिला स्तर पर संगठन को सक्रिय करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने जारी किया नियुक्ति आदेश

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की ओर से जारी आदेश के बाद प्रदेश में नई नियुक्तियों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। नई जिम्मेदारी पाने वाले पदाधिकारियों से संगठन को सक्रिय बनाने और महिला कार्यकर्ताओं को जोड़ने की अपेक्षा रहेगी। इन नियुक्तियों के बाद अब महिला कांग्रेस की जिला इकाइयों में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और जमीनी स्तर पर पार्टी की मौजूदगी मजबूत करने पर जोर रहेगा।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ में इन जिलों में होगी तेज बारिश! IMD ने जारी किया आने वाले 5 दिनों का पूर्वानुमान, आप भी देखें

रायपुर : छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अकवान का असर दिखाई देने लगा है। प्रदेश की…

महादेव ऐप केस में सौरभ ने खोले कई राज, बताया कैसे सफेद करते थे काली कमाई, प्रोटेक्शन मनी का पूरा खेल आया सामने

रायपुर : रायपुर से महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है।…

साय सरकार ने जारी किया आदेश, छत्तीसगढ़ में भी मिलेगा केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता, एरियर पर भी बड़ा फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ के अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य…

छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी शुरू, जानिए प्रति एकड़ कितने क्विंटल बेच सकेंगे किसान और कितना होगा भुगतान

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो रही है। अन्नदाता किसानों…

1 of 184