रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अलर्ट के मुताबिक कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार जशपुर, बलरामपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, बस्तर और कोंडागांव सहित कई जिलों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा सरगुजा और रायपुर जिले के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई है। ऐसे में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। बारिश के दौरान नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है।मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए लोगों को मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट पर नजर रखने की जरूरत है। स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है।



























