ब्रेकिंग न्यूज़

All Shop Close : सभी दुकानों को बंद करने का आदेश, केवल इतने घंटे ही खरीद सकेंगे जरूरी सामान, इस वजह से प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

आइजोल : मेघालय के हिंसाग्रस्त पश्चिम गारो हिल्स जिले में कर्फ्यू की अवधि रविवार सुबह छह बजे तक बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिलाधिकारी विभोर अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह नियम पूरे जिले में लागू रहेगा, हालांकि शनिवार को सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए छूट दी जाएगी। इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी गारो हिल्स जिले में लगाया गया कर्फ्यू अगले आदेश तक जारी रहेगा।

जिलाधिकारी आर पी मारक ने एक अन्य आदेश में कहा कि पूर्वी गारो हिल्स के विलियमनगर मेन बाजार को सुबह छह बजे से अपराह्न एक बजे तक खोलने की अनुमति दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि कर्फ्यू की अवधि के दौरान निवासियों को घर के अंदर रहने के लिए कहा गया है और दोनों जिलों में आवाजाही प्रतिबंधित है, सिवाय छूट के घंटों के दौरान। उन्होंने बताया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों, मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को आदेश को सख्ती से लागू करने और उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

जानिए क्यों हुई थी झड़प

अधिकारियों ने बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में गारो पर्वतीय स्वायत्त जिला परिषद (जीएचएडीसी) चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान जनजातीय और गैर-जनजातीय समूहों के बीच झड़पें हो गई थीं। उन्होंने बताया कि हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई थी और कई संपत्ति को नुकसान पहुंचा था। हिंसा के बाद मेघालय सरकार ने 10 अप्रैल को होने वाले जीएचएडीसी चुनाव को स्थगित कर दिया था।

What's your reaction?

Related Posts

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमला, गाड़ियों पर फेंके गए पत्थर, PCC चीफ भी थे साथ

गुवाहाटी : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और असम के प्रभारी भूपेश बघेल पर सोमवार…

DA HIKE : महंगाई भत्ता बढ़ाये जाने का आदेश जारी 55 से बढ़कर हुआ 58 फ़ीसदी अब कर्मचारियों की जमकर मनेगी दिवाली..

नई दिल्ली : पिछले दिनों केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़े सौगात देते हुए…

1 of 26