ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व सीएम विजयन के घर छापेमारी, समर्थकों ने ED के वाहनों पर किया हमला, अधिकारियों के साथ मारपीट की भी खबर

तिरुवनंतपुरम : केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के तिरुवनंतपुरम स्थित आवास समेत कई पूर्व मंत्रियों के घर आज ED की टीम ने दबिश दी। ED रेड की जानकारी मिलते ही पिनराई विजयन समर्थक उनके आवास के बाहर पहुंच गए हैं और हंगामा करने लगे। इस दौरान कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) (CPIM) के कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों की गाड़ी पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि, पिनराई विजयन के समर्थको ने ED के अधिकारीयों के साथ मारपीट भी की है।

दरअसल, यह हमला तब हुआ जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी कोचिन मिनरल्स और रूटाइल लिमिटेड (CMRL) केस में राज्य के 10 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की, जिसमें से एक ठिकाना केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री और सीपीआई(एम) के नेता पिनराई विजयन का आवास भी शामिल था।

लोगों ने ईंट से भी किया हमला

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिनराई विजयन के घर पर ईडी अधिकारियों की छापेमारी की कार्रवाई से नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके आवास के बाहर पुरजोर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रही, जो सीपीएम कार्यकर्ताओं को रोकने में जुटी थी, लेकिन फिर से पार्टी वर्कर्स ईडी अधिकारियों की लेकर जा रही कार पर हमला कर दिया। सीपीएम वर्कर्स ने अपने हाथों और पैरों से जोर लगाते हुए कार की शीशों पर तोड़ दिया, जबकि इस दौरान एक पार्टी कार्यकर्ता ने कार के सामने के शीशे पर बड़ी ईंट से हमला किया।

What's your reaction?

Related Posts

मोदी सरकार के …. इस मंत्री ने दिया इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ने का किया ऐलान, बताई बड़ी वजह

नई दिल्ली : मोदी सरकार में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल, मुरुगन ने…

DA HIKE : महंगाई भत्ता बढ़ाये जाने का आदेश जारी 55 से बढ़कर हुआ 58 फ़ीसदी अब कर्मचारियों की जमकर मनेगी दिवाली..

नई दिल्ली : पिछले दिनों केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़े सौगात देते हुए…

CG IAS Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बदले गए इस जिले के कलेक्टर, 14 IAS अफसर इधर से उधर

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां एक साथ 14…

CG Breaking : लाल आतंक को बड़ा झटका; 1.5 करोड़ के मोस्ट वांटेड नक्सली भूपति समेत 60 नक्सलियों ने किया सरेंडर

रायपुर : अपना अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे नक्सल संगठन को आज बड़ा झटका लगा है।…

1 of 27