ब्रेकिंग न्यूज़

“हिन्दुस्तान में ब्लास्ट होते रहते हैं, कौन सी नई बात है?” …. पूर्व CM ने पत्रकार के सवाल पर दिया विवादित बयान, सुनें आप भी क्या कहा

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के दिग्गज नेता फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरा वाकया पत्रकारों के साथ औपचारिक बातचीत के दौरान का हैं। दरअसल एक पत्रकार ने उनसे जालंधर और अमृतसर में बीएसएफ हेडक्वार्टर में देर रात हुए विस्फोट पर सवाल किया। इस पर पूर्व सीएम अबुल्ला ने कहा कि, “हिन्दुस्तान में ब्लास्ट होते रहते हैं, कौन सी नई बात है? आप भी सुनें बयान..

ब्लास्ट के बाद लगी आग, वीडियो वायरल

पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां जालंधर की तरह अमृतसर में भी बीएसएफ हेडक्वार्टर में देर रात धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर एक स्कूटी में धमाका हुआ, जिससे कैंपस की दीवारें तक हिल गईं। जिससे पूरे कैंप में अफरातफरी का माहौल हो गया। हालांकि इस घटना में किसी भी तरह की जनहानी की कोई खबर सामने नहीं आई है। पुलिस ने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि स्कूटर में आग कैसे लगी। इस बीच विपक्षी दलों ने जालंधर में हुए ‘धमाके’ को लेकर आप सरकार पर हमला बोल दिया।

पुलिस आयुक्त धनप्रीत कौर ने कहा, ‘प्रथम दृष्टया, यहां (जालंधर में) खड़ी एक एक्टिवा (स्कूटर) में आग लग गई। हम अभी मौके पर तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं।’ उस समय इलाके में पुलिस की एक गश्ती टीम मौजूद थी। एक सवाल के जवाब में कौर ने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि कोई धमाका हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि स्कूटर 22 वर्षीय युवक गुरप्रीत सिंह का है जो जांच में सहयोग कर रहा है। सिंह ने कहा कि उसके स्कूटर में अचानक आग लग गई।

दोनों ब्लास्ट में IED का इस्तेमाल :पंजाब के डीजीपी गौरव यादव

अमृतसर में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने जालंधर और अमृतसर में हुए धमाकों को लेकर अहम जानकारी साझा की। उन्होंने पुष्टि की कि दोनों जगहों पर इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का इस्तेमाल हुआ है और शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि ब्लास्ट टाइमर या रिमोट कंट्रोल के जरिए किए गए हो सकते हैं। डीजीपी ने साफ कहा कि इन हमलों के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की भूमिका होने की आशंका है। उनके मुताबिक, यह घटनाएं एक तरह की प्रॉक्सी वॉर का हिस्सा हैं, जिसके जरिए सीमा पार से पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।

किसने ली धमाकों की जिम्मेदारी?

जालंधर और अमृतसर में हुए धमाकों की जिम्मेदारी लेने वाली कथित ‘खालिस्तान लिब्रेशन आर्मी’ (KLA) को लेकर भी पुलिस ने संदेह जताया है। डीजीपी ने कहा कि इस नाम का कोई ठोस संगठन मौजूद नहीं है और अक्सर ऐसे नामों का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाया जाता है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : CGBSE 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा रद्द, नया टाइम टेबल जारी, प्रश्न पत्र वायरल होने पर लिया गया फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड की हिंदी विषय की परीक्षा…

आईपीएल 2026 के बाद दो क्रिकेटर गिरफ्तार, होटल के बाथरूम में नहा रही महिलाओं का बनाया अश्लील वीडियो

कोलंबो : भारत में इन दिनों क्रिकेट प्रेमियों में क्रिकेट का खुमार जमकर बोल रहा…

1 of 22