कोरबा : अंतर्राष्ट्रीय जनसंख्या दिवस के अवसर पर 11 जुलाई को जनपद पंचायत कोरबा सभा कक्ष में संतोष शर्मा जिला सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के निर्देशन एवं सचिव कुमारी डिंपल के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मुख्य कार्यपालक अधिकारी खगेश कुमार निर्मलकर की अध्यक्षता में जनपद पंचायत सभागार कोरबा में किया गया कार्यक्रम में बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न सामाजिक आर्थिक एवं पर्यावरणीय चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए जनसंख्या संतुलन पर सतत विकास के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी खगेश कुमार निर्मलकर ने अपने उद्बोधन में कहा की अंतर्राष्ट्रीय जनसंख्या दिवस केवल आंकड़ों का विषय नहीं बल्कि मानव जीवन की गुणवत्ता संसाधनों के न्याय संगत उपयोग और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा हुआ है। उन्होंने वर्ष 2026 की थीम के भावार्थ को स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार और सम्मानजनक जीवन के अवसर उपलब्ध हो इसके लिए जनसंख्या और संसाधनों के बीच संतुलन आवश्यक है। जागरूक नागरिक, सशक्त महिलाएं और शिक्षित युवा ही स्वस्थ एवं विकसित समाज की आधारशिला है।
कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ रोहित कुमार राजवाड़े ने जनसंख्या वृद्धि से जुड़े विधिक एवं सामाजिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बढ़ती आबादी के साथ नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने परिवार कल्याण, शिक्षा स्वास्थ्य और लैंगिक समानता को जनसंख्या स्थिरीकरण के महत्वपूर्ण आधार बताया।
पैरा लीगल वॉलिंटियर रमाकांत दुबे ने उपस्थित जनों को अंतरराष्ट्रीय जनसंख्या दिवस के महत्व उद्देश्य तथा बढ़ती जनसंख्या के प्रभाव एवं दुष्प्रभावों की जानकारी दी उन्होंने बताया कि जनसंख्या वृद्धि का सीधा प्रभाव प्राकृतिक संसाधनों रोजगार के अवसर शिक्षा और स्वास्थ्य योजनाओं पर पड़ता है। समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही संतुलित और समृद्ध भविष्य का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों एवं नागरिकों ने जनसंख्या जागरूकता परिवार नियोजन महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े विषयों पर विचार साझा किया कार्यक्रम के अंत में जनसंख्या संतुलन एवं सतत विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया।
अंतरराष्ट्रीय जनसंख्या दिवस पर जनपद पंचायत कोरबा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम; संसाधनों के संतुलित उपयोग और जन भागीदारी पर दिया गया जोर
Related Posts
Korba : नवविवाहिता की कब्र 3 दिन बाद खोदी गई मायके वालों ने पति पर हत्या का शक जताया, कहा-चरित्र संदेह को लेकर करता था झगड़ा, जांच शुरू
कोरबा : कोरबा जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के छिरहुट गांव में शनिवार को 23 वर्षीय…
Korba : पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर आकस्मिक मौत बताने वाले पति को आजीवन कारावास
कोरबा : पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद मौत को आकस्मिक बताने वाले पति को…
CG: पति-पत्नी के बीच खूनी संघर्ष: पति से विवाद के बाद पत्नी ने पैर में मारा चाकू, पति की मौत
कोरबा :- एसईसीएल सुभाष ब्लाक कालोनी में अंकित सोनवानी 29 वर्ष की मौत के मामले…
Korba : बांगो बांध के 9 गेट खुले, 41 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया घरों में घुसा हसदेव नदी का पानी लोग परेशान
कोरबा : छत्तीसगढ़ और हसदेव कैचमेंट एरिया में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते…
Korba : खेलते-खेलते कुएं में गिरा 3 साल का मासूम डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
कोरबा : कोरबा जिले में खेल-खेल में कुएं में गिरने से 3 साल के मासूम की मौत हो…
Korba : देवपहरी जलप्रपात में 15 घंटे चला रेस्क्यू, टापू पर फंसे तीन युवक सुरक्षित बाहर निकाले गए
कोरबा : सक्रिय मानसून के बीच हसदेव नदी के बढ़ते जलस्तर ने सोमवार रात देवपहरी…
चुलेश्वर राठौर को लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व
नई दिल्ली : अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा, रजिस्टर्ड नई दिल्ली की नवगठित…
श्री सिद्ध नागेश्वर देवसाई कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन संपन्न
दीपका : सावन मास के पावन अवसर पर श्री सिद्ध नागेश्वर देवसाई कांवड़ यात्रा के…
Korba : कांग यात्से-2 फतह कर हरीश ने बढ़ाया कोरबा और छत्तीसगढ़ का मान …
कोरबा : कोरबा के एक ग्रामीण अंचल से निकलकर पर्वतारोहण के क्षेत्र में अपनी पहचान…
Korba : वेदांता एल्युमीनियम का ‘बेमिसाल भारत- इन द मेकिंग’ अभियान भारत के राष्ट्र निर्माण की यात्रा का जश्न मनाता है …
रायपुर : भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, वेदांता एल्युमीनियम ने…











































