कोरबा : कोरबा जिले में बुधवार, 3 दिसंबर 2025 को शाम 4 बजे ओल्ड दुर्गा पूजा पंडाल, जयप्रकाश कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के समीप पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति जिला कोरबा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद वर्मा और प्रदेश अध्यक्ष नवीन सिंह राजपूत के साथ अध्यक्ष शारदा शंकर पांडे के समर्थन में पत्रकार और ग्रामीण अंचल के अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।
बैठक में अमरेन्द्र द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार भुवन लाल नेताम, शारदा शंकर पांडे, विवेक साहू, तरुण मिश्रा, भूपेंद्र साहू, तुलसी झरिया, सुशील तिवारी, सुदीप नंदी, मुरली साहू, अनिमेष सरकार, रजनी चौहान, श्याम पटेल, दीपक कुमार, मोहन और सुनील मिश्रा जैसे पत्रकार शामिल हुए। सभी उपस्थित पत्रकारों ने एक-दूसरे का परिचय किया और संगठन के उद्देश्यों पर चर्चा की।

संगठन का उद्देश्य और महत्व
शारदा शंकर पांडे ने संगठन के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा, “आज हम पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति के इस महत्वपूर्ण मंच पर एक ऐसे विषय पर बात करने एकत्र हुए हैं, जो केवल हमारे पेशे का ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के भविष्य का भी प्रश्न है। जब पत्रकार सुरक्षित होता है, तभी समाज सच के साथ खड़ा होता है।”
उन्होंने आगे कहा कि संगठन का उद्देश्य ग्रामीण अंचल की पत्रकारिता को मजबूत करते हुए ग्रामीणों को उनका हक दिलाना है। “सबसे अधिक ग्रामीण अंचल के लोगों के साथ भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी, घूसखोरी और सूदखोरी जैसे मामले देखे जाते हैं। पंचायत स्तर पर होने वाले घोटालों पर लगाम कसना अत्यंत आवश्यक है ताकि ग्रामीण, किसान, आदिवासी और मूल निवासियों को उनका हक मिल सके,”।
एकजुटता का आह्वान
“यह समिति हमसे सिर्फ सदस्यता ही नहीं, बल्कि एकजुटता भी मांगती है। यह समय अपनी आवाज को मजबूत करने का है। जो सच के लिए लिखता है, उसे सुरक्षा भी सच की तरह ठोस मिलनी चाहिए।”पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति जिला कोरबा का उद्देश्य ग्रामीणों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना और पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।






















