ब्रेकिंग न्यूज़

CG IT RAID : छत्तीसगढ़ में सुबह – सुबह आयकर विभाग की छापेमारी, इन बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर दी दबिश

रायपुर : रायपुर में आयकर विभाग (IT) ने आज लोहा कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की। विभाग ने दो से तीन प्रमुख कारोबारियों के घर, ऑफिस और औद्योगिक प्लांट में एक साथ दबिश दी है।

लोहा कारोबारियों के यहां IT का छापा

जानकारी के अनुसार आयकर विभाग ने ओम स्पंज के मालिक अरविंद और अमर अग्रवाल के ठिकानों पर कार्रवाई की। दोनों कारोबारियों पर आरोप है कि उन्होंने अपनी आय के स्रोतों को छिपाने और कर चोरी करने के लिए कुछ संदिग्ध लेन-देन किए हैं।

आयकर विभाग के अधिकारियों ने उनके घरों, कार्यालयों और प्लांटों में सर्च ऑपरेशन चलाया जहां से अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डेटा की जांच की जा रही है। इसके अलावा कुछ और कारोबारियों से जुड़े लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है जिससे यह मामला और भी बड़ा प्रतीत हो रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : इन महिलाओं को नहीं मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ, 30 जून तक पूरा कर ले ये जरूरी काम

रायपुर : छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत लाभ प्राप्त कर रही महिलाओं के…

भाजपा सरकार ने बढ़ाया मजदूरी रेट …. अब 11 हजार की जगह मिलेंगे 15000 रुपये, मिलेगा पूरे महीने का एरियर्स !…

फरीदाबाद : हरियाणा की सैनी सरकार ने राज्य भर में अलग-अलग श्रेणियों के श्रमिकों…

1 of 19