Korba

Korba : रामपुर में दौड़ेगी इलेक्ट्रिक सिटी बस विधायक फूलसिंह राठिया ने कलेक्टर को लिखा पत्र, हजारों ग्रामीणों-छात्रों को मिलेगी सुविधा

करतला : रामपुर विधानसभा क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। क्षेत्र के विधायक फूलसिंह राठिया ने जिले में लंबे समय से महसूस की जा रही सार्वजनिक परिवहन की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कोरबा कलेक्टर को पत्र लिखकर दो प्रमुख मार्गों पर इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग की है।

विधायक ने अपने पत्र में बताया कि नकटीखार-गोढ़ी-बेंदरकोना-करमंदी-भैंसमा-तुमान मार्ग तथा कोरबा-उरगा-भैंसमा-करतला-कुदमुरा-हाटी मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं, ग्रामीण, किसान, दैनिक मजदूर और कर्मचारी आवागमन करते हैं। लेकिन नियमित सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध नहीं होने से लोगों को निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे आर्थिक बोझ के साथ-साथ परेशानी भी बढ़ रही है।

विधायक ने पत्र में कहा है कि यदि इन दोनों मार्गों पर नियमित इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा शुरू की जाती है तो ग्रामीणों और विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुलभ और किफायती परिवहन सुविधा मिलेगी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। जनहित को देखते हुए विधायक ने कलेक्टर से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर शीघ्र इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा प्रारंभ कराने का आग्रह किया है। अब क्षेत्रवासियों की नजर प्रशासन के फैसले पर टिकी है कि इस मांग पर कब तक अमल होता है।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : घर में फंदे पर लटका मिला व्यापारी का शव भजिया – बड़ा बेचकर चलाता था परिवार, आत्महत्या की वजह साफ नहीं

कोरबा : कोरबा जिले के मोतीसागर पारा क्षेत्र में शनिवार सुबह व्यापारी की घर में…

Korba : शादी से पहले प्रेमिका ने तोड़ा रिश्ता, सदमे में डॉक्टर ने स्टाफ क्वार्टर में कर ली आत्महत्या

कोरबा : शादी की तैयारियों के बीच रिश्ता टूटने से एक डॉक्टर की मौत का मामला सामने…

Korba : जन्म के बाद नवजात बच्ची को लावारिस छोड़ा बालको अपार्टमेंट के पास रोने की आवाज सुनकर लोगों ने बचाया

कोरबा : बालको थाना क्षेत्र के भद्रापारा में गुरुवार को एक नवजात बच्ची लावारिस…

1 of 32