Korba

Korba Breaking News : कोरबा से नक्सली रामा इच्छा गिरफ्तार, कोयला खदान में मजदूरी कर नक्सली संगठन को कर रहा था ….

कोरबा : छत्तीसगढ़ के औद्योगिक जिला कोरबा से एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने छापेमारी कर रामा इच्छा नामक नक्सली को अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है कि एसईसीएल की कोयला खदान में मजदूर था और खदान में मजदूर संगठनों के जरिए नक्सलियों को फंडिंग में मदद करता था। कोरबा के कोयला खदान क्षेत्र से संदिग्ध नक्सली के पकड़े जाने की खबर के बाद स्थानीय पुलिस के साथ ही आम लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों ही राजधानी रायपुर से पुलिस ने नक्सली दंपति को गिरफ्तार किया था। राजधानी से नक्सली दंपति के गिरफ्तार होने के बाद इनके शहरी नेटवर्क को लेकर जांच एजेंसियों ने जांच शुरू की तो कई चैकान वाले खुलासे हुए। बताया जा रहा है कि राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में नक्सली आम लोगों के बीच रहकर नक्सली फंडिंग में मदद कर रहे है। इसी कड़ी में स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने कोरबा में छापामार कार्रवाई कर रामा इच्छा नामक नक्सली को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि रामा रायपुर से पकड़े गए नक्सली दंपति जग्गू कुरसम और कमला कुरसम के संपर्क में था। जिन्हें 23 सितंबर को चंगोराभाठा, रायपुर से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जग्गू और कमला भैरमगढ़ डिवीजनल कमेटी व एरिया कमेटी के सक्रिय सदस्य थे, जो रायपुर में छिपकर फर्जी दस्तावेजों से रह रहे थे। स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की जांच में शहरी नक्सली नेटवर्क का खुलासा हुआ है। सूत्रों की माने तो जांच एजेंसी रामा से जुड़े कोरबा के अन्य संदिग्धों की जानकारी जुटाकर उनकी भी तलाश कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 6 घंटे तक चला समझाइश का दौर; सुरक्षित नीचे उतरा

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब के…

Korba : गणेशोत्सव को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट, शहर में बाइक पेट्रोलिंग कर गणेश पंडालों का लिया जायजा

कोरबा : अभी चल रहे गणेशोत्सव, गणपति विसर्जन और विश्वकर्मा पूजा को शांतिपूर्ण एवं…

Korba : पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश जाखड़ बने जनपद पंचायत संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष, रायपुर में गठित हुई नई कार्यकारिणी

रायपुर/कोरबा : छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष संघ की प्रदेश स्तरीय…

1 of 33