Dhamtari

CG Crime : दुर्गा पंडाल में इस हाल में मिला पंडा, देखकर फटी रह गई पुलिस वालों की आंखें, पूरे गांव में मचा हड़कंप

धमतरी : धमतरी से बड़ी खबर सामने आई है। जहाँ नवरात्र के दौरान दुर्गा पंडाल में पंडा बने युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम धौरा भाटा का है। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम धौरा भाटा निवासी विनोद कुमार इस साल दुर्गा पंडाल में पंडा की भूमिका निभा रहे थे। दोपहर वे पंडाल से बाहर निकले और पास ही एक मकान में चले गए, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटे जब लोग देखने वहां पहुंचे तो हैरान रह गए। मकान के अंदर विनोद गमछे से फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। यह नज़ारा देखकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया और दुर्गा महोत्सव की खुशियां ग़म में बदल गई।

घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। नवरात्र के बीच हुई इस घटना से गांव में मातम का सन्नाटा पसरा हुआ है पंडा बने विनोद की आत्महत्या ने पूरे उत्सव को ग़मगीन कर दिया है। अब सबकी निगाहें पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : फ्रूटी में मिला जहरीला कीड़ा, पीते ही बच्चे की बिगड़ी तबीयत, फूड विभाग को फ्रूटी भेजा गया जांच में ….

धमतरी : जिले के ग्राम करेली बड़ी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक परिवार की 2…

CG Crime : शराब दुकान में ‘चाकू गैंग’ का आतंक, युवक से कैश और मोबाइल लूटा, पुलिस ने नाबालिग समेत आरोपियों को दबोचा

धमतरी : धमतरी में अपराधियों के हौसले चरम पर है, लिहाजा बैखौफ बदमाशों ने शराब…

CG Crime : नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, अब अवैध कमाई से खरीदी संपत्तियां भी होंगी जब्त, गिरफ्तारी के बाद अब आर्थिक चोट

धमतरी : गांजा और हीरोइन तस्करी के खिलाफ धमतरी पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते…

1 of 8