Korba

Korba : सायफन नहर में मिला तीन दिन से लापता सतीश का शव

कोरबा : शहर के सायफन नहर पुल के पास शुक्रवार की सुबह उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब नहर के पानी में एक युवक का शव उतराता दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान इमलीडुग्गू निवासी सतीश रजक के रूप में हुई है, जो बीते मंगलवार की शाम से लापता था।

मिली जानकारी के मुताबिक, सतीश मंगलवार शाम को घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी देर इंतजार के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। तीन दिनों से परिवार उसकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठा था।

इसी बीच शुक्रवार सुबह सायफन नहर पुल के समीप पानी में शव नजर आने से इलाके में हलचल मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन घटनास्थल पहुंचे और शव की शिनाख्त सतीश रजक के रूप में की। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। शव को नहर से निकलवाकर पंचनामा तैयार किया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल युवक की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। वह किन परिस्थितियों में नहर तक पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई, इन सवालों का जवाब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मिल सकेगा। तीन दिनों से लापता युवक का शव मिलने से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : शराबी बेटे को बचाने थाने पहुंची मां ने किया हंगामा प्रशिक्षु थाना प्रभारी से की मारपीट, गिरफ्तार

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शराब के नशे में बाइक चलाने और महिला से अभद्र…

Korba : चार दिन से लापता मासूम की हत्या की गुत्थी सुलझी, 60 KM दूर बांगो के जंगलों से पकड़ा गया हत्यारा अमित चौहान

कोरबा : रजगामार क्षेत्र में चार दिनों से लापता सात वर्षीय मासूम बच्ची का शव…

1 of 36