Uttar Pradesh

Jija Sali Love Story : अपनी ही दीदी की सौतन बन गई बहन! शादी के एक महीने बाद जीजा के साथ हुई फरार

ललितपुर : आधुनिकता के इस दौर में हम जितनी तेजी से पुराने रीति रिवाज को खत्म करते जा रहे हैं उतनी ही तेजी से हम मार्यादाओं को भी लांघ रहे हैं। इस बात की बानगी तब देखने को मिलती है जब मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से रिश्तेदारों से रेप, शादी सहित अन्य तरह की घटनाएं सामने आती है। ऐसा ही एक मामला अब उत्तर प्रदेश के ललितपुर से सामने आया है। यहां शादी के महज एक महीने बाद एक युवती अपने जीजा के साथ फरार हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला तालबेहट क्षेत्र के कदीरपुर सरफयाना गांव का है, जहां 22 वर्षीय बिलाल खान ने 11 जून को मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी शबनम (20) से शादी की थी, लेकिन 10 जुलाई की रात शबनम चुपचाप घर से निकल गई और अपने जीजा आशिक खान के साथ फरार हो गई। बिलाल ने बताया कि घटना वाली रात वह पत्नी शबनम के साथ कमरे में सो रहा था। करीब रात 1 बजे उसकी नींद खुली तो पत्नी गायब थी। पहले घर में तलाश की, फिर मेन गेट तक पहुंचा तो दरवाजा बाहर से बंद मिला।

शक होने पर सीसीटीवी चेक किया तो पत्नी जीजा आशिक की कार में बैठकर जाती दिखी। बिलाल का आरोप है कि शबनम घर से करीब 2 लाख रुपए नकद, शादी के गहने और बहन की शादी के लिए रखे पैसे भी लेकर चली गई। अलमारी चेक करने पर पता चला कि कई जरूरी सामान भी गायब हैं। बिलाल ने बताया कि उसकी शादी की बात आशिक खान ने ही चलाई थी, जो उसकी पत्नी शबनम का जीजा है। 12 साल पहले आशिक की शादी शबनम की बड़ी बहन सायना से हुई थी, जिससे उसके दो बच्चे भी हैं। फिलहाल मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है।

What's your reaction?

Related Posts

पति काम के लिए पत्नी को किया मना गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

बस्ती : महिलाओं को सम्मान दिलाने और उनके खिलाफ ससुराल में होने वाले अत्याचार को…

High Court News : शादीशुदा होकर भी लिव-इन में रहना अब गुनाह नहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला कहा -बालिगों को…

प्रयागराज : लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया…

1 of 19