Uttar Pradesh

पति काम के लिए पत्नी को किया मना गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ

बस्ती : महिलाओं को सम्मान दिलाने और उनके खिलाफ ससुराल में होने वाले अत्याचार को देखते हुए सरकार ने कानून बनाया है, जिसका आज के समय में सदुपयोग के बजाए दुरुयोग देखने को मिल रहा है। जी हां रोजाना पत्नी पीड़ित पतियों की शिकायत थाने तक पहुंचे रहे हैं। इतना ही नहीं कई तो सिस्टम और पत्नी से प्रताड़ित होकर अपना जीवन की खत्म कर लिया। पत्नी द्वारा प्रताड़ित किए जाने का ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है, जहां बर्तन साफ करने से इंकार करने पर पत्नी ने पुलिस बुला ली। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझाया जिसके बाद मामला शांत हुआ।

पत्नी ने बुला ली पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार मामला सोनहा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव का जहां बुधवार शाम पत्नी ने सिर्फ इस बात के लिए डायल 112 में कॉल कर पुलिस को बुला लिया क्यों कि पति ने बर्तन साफ करने की बात का अनसुना कर दिया था। पत्नी की मानें तो उसने कई बार पति से बर्तन धुलने के लिए कहा, लेकिन वह उसकी बात को नजरअंदाज कर दे रहा है। शाम तक जूठे बर्तन पड़े रहे तो उसने सवाल किया कि बर्तन साफ नहीं होंगे तो रात में खाना कैसे बनेगा? इसी बात को लेकर दोनों के बीच झड़प हो गई। हालांकि महिला ने डायल 112 में पुलिस को मारपीट किए जाने की सूचना दी थी।

पति ने अनसुना कर दिया था बर्तन साफ करने की बात

पुलिस कर्मियों ने पति से पूछताछ की तो उसने चुप्पी साधे रखी। पुलिस ने दोनों को काफी देर तक समझाया-बुझाया। इसके बाद दोनों शांत हुए। विवाद खत्म कराने के बाद पुलिस लौट गई। पति-पत्नी की दो साल पूर्व शादी हुई थी। दोनों की अभी कोई संतान नहीं है। इस घटना को लेकर जहां पुलिसकर्मी हत्प्रभ रहे वहीं गांव में खूब चर्चा हो रही है। इस बाबत सोनहा थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि दंपति को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

पहले अश्लील फिल्में देखता था पति फिर सेक्स के लिए बनाता था दबाव थाने पहुंचकर महिला ने बताई पूरी आपबीती

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला ने अपने इंजीनियर पति और ससुराल के…

प्रेमी के साथ सेक्स में मशगूल थी अय्याश माँ.. 14 साल के बेटे ने देख लिया.. कहा ‘पापा को बताऊंगा’.. और फिर

कानपुर : जिले महाराजपुर इलाके में दो दिन पहले संदिग्ध हालात में हुई 14 साल के…

Crime News : शक ने बनाया कातिल नींद की गोली देकर विवाहिता प्रेमिका की हत्या, ठेली पर शव ले जाते CCTV में कैद

मुजफ्फरनगर : खतौली इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड…

बिजली उपभोक्ताओं के लिए सरकार ने दी बड़ी राहत अब बिजली बिल में मिलेगी …. 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार एक बड़ी राहत…

1 of 29