Uttar Pradesh

आधी रात कमरे में प्रेमी के साथ सेक्स कर रही थी बहू, सास ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ा तो रच डाली से खतरनाक साजिश, कहानी जान दहल जाएगा दिल

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक महिला की हत्या के आरोप में बहू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि राया थाना क्षेत्र के भंकरपुर बसेला गांव की रहने वाली अकबरी बेगम (50) की तीन मार्च को मौत हो गई और बाद में उन्हें दफना दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा कि परिवार ने बाद में आठ मार्च को पुलिस से संपर्क किया और संदेह व्यक्त किया कि मौत प्राकृतिक नहीं बल्कि हत्या का मामला है। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के बाद शव को कब्र से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसमें पुष्टि हुई कि महिला की मौत गला घोंटने से हुई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी श्वेता वर्मा ने कहा कि आरोपियों ने कथित तौर पर अकबरी की हत्या करने के लिए तकिए का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा कि अपराध में इस्तेमाल किया गया तकिया बरामद कर लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक की बहू हिना (22) कथित तौर पर अपने पड़ोसी आदिल (20) के साथ विवाहेतर संबंध में थी। पुलिस के मुताबिक, घटना की रात आदिल हिना से मिलने आया था, तभी अकबरी बेगम ने उन्हें साथ देख लिया और उनके रिश्ते पर आपत्ति जताई। एसएसपी ने कहा कि पकड़े जाने के बाद सामाजिक बदनामी के डर से दोनों ने कथित तौर पर अकबरी की हत्या कर दी। कुमार ने कहा कि जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

What's your reaction?

Related Posts

School Holiday : छात्रों के लिए गुड न्यूज़, राज्य सरकार ने अचनाक बढ़ाई गर्मी की छुट्टियां, जानें कब खुलेंगे स्कूल

लखनऊ : भीषण गर्मी के असर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्चों की सुरक्षा,…

श्री कृष्ण की नगरी में ईद के दिन मचा बवाल, गौ – तस्करों ने की गौ – सेवक का किया ये हाल, फिर जो हुआ…

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा से ईद के दिन एक सनसनीखेज और तनावपूर्ण घटना सामने…

1 of 23