Durg

CG: बेकाबू जीप पलटी, हादसे में 1 की मौत 2 घायल, नेहरू नगर चौक की घटना

भिलाई:- रफ्तार का कहर एक बार फिर शहर में देखने को मिला. रविवार और सोमवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार थार जीप बेकाबू होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब गाड़ी चला रहे शख्स ने गाड़ी के ऊपर से अपना नियंत्रण खो दिया. हादसा भिलाई के नेशनल हाइवे नेहरू नगर के करीब हुआ. हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि इस हादस में 2 लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

तेज रफ्तार थार हादसे का शिकार

सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कार में सुपेला निवासी तीन दोस्त आकाश केशरवानी, ऋतिक साहू और करण सिंह सवार थे. बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आकाश केशरवानी की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे में 1 की मौत 2 घायल

सड़क हादसे में घायल करण सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसे तत्काल भिलाई के हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. तीसरे युवक ऋतिक साहू को मामूली चोटें आई हैं और उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य है. घटना की सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

What's your reaction?

Related Posts

फिर बढ़ी कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें! ईओडब्ल्यू ने जारी किया नोटिस, जानें किस मामले में भेजा समन

रायपुर : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई है। दअरसल,…

CG Crime : नवविवाहिता की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पति ने सिर पर मुक्के मारे फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट

दुर्ग : धमधा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता अन्नू खांडे की हत्या के मामले में पुलिस…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG News : इस जिले में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जिला प्रशासन ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं…

CG Crime : कांवड़ यात्रा में मचा हड़कंप महिला पर फेंका तेजाब, बेटी – बेटा भी हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्ग जिले से दिल दहला…

CG : जिला अस्पताल में मरीज से 30 कदम दूर था ब्लड बैंक, फिर भी नहीं बच सकी जान, सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की खुली पोल

दुर्ग : दुर्ग जिला अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय दीपिका गाड़ा…

1 of 23