Durg

CG Crime : स्कूल के सामने चाकूबाजी, एक छात्र की मौत, महिला मित्र के साथ दोस्त के कमरे में आया था, बदतमिजी को लेकर विवाद गहराया

दुर्ग : स्कूल के सामने हुई चाकूबाजी में एक छात्र की मौत की खबर है। मामला हेरिटेज स्कूल के पास की है, जहां दो गुटों में विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद स्टूडेंट के शरीर पर चाकू से गंभीर घाव बन गया, इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी। युवक की पहचान कवर्धा निवासी 25 वर्षीय चित्रेश सहारे के रूप में हुई। इस घटना को लेकर पुलिस ने दो संदिग्धों को लिया हिरासत में लिया है । दोनों आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया है कि वैभव मानकर (23), निवासी लखोली, राजनांदगांव और राजकुमार यादव को हिरासत में लिया गया है।

दोनों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पीजी में मौजूद अन्य लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस इस मामले में आगे की पड़ताल कर रही है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक दुर्ग के हैरिटेज स्कूल के पीछे हरिनगर स्थित एक पीजी में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात 26 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बारे में बताया गया है कि रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच पूरा विवाद हुआ। मृतक चित्रेश परीक्षा देने के लिए दुर्ग आया हुआ था।

दोस्त के कमरे में महिला मित्र के साथ पहुंचा था मृतक

इस मामले में पुलिस ने बताया कि चित्रेश अपने दोस्त रवि के पीजी रूम में अपने किसी महिला मित्र के साथ पहुंचा था। इसी दौरान पीजी में रहने वाले वैभव मानकर और राजकुमार यादव से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान चित्रेश की महिला मित्र के साथ दुर्व्यवहार किये जाने को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि विवाद के दौरान दोनों युवकों ने चित्रेश के साथ मारपीट की। इसी बीच चाकू से भी हमला कर दिया गया। चाकू के वार चित्रेश के पैर और जांघ में लगे। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत

घटना के बाद पीजी में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों और साथ मौजूद युवकों ने घायल चित्रेश को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। शव को जिला अस्पताल दुर्ग की मर्चुरी में रखवाया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

फिर बढ़ी कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें! ईओडब्ल्यू ने जारी किया नोटिस, जानें किस मामले में भेजा समन

रायपुर : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई है। दअरसल,…

CG Crime : नवविवाहिता की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पति ने सिर पर मुक्के मारे फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट

दुर्ग : धमधा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता अन्नू खांडे की हत्या के मामले में पुलिस…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG News : इस जिले में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जिला प्रशासन ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं…

CG Crime : कांवड़ यात्रा में मचा हड़कंप महिला पर फेंका तेजाब, बेटी – बेटा भी हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्ग जिले से दिल दहला…

CG : जिला अस्पताल में मरीज से 30 कदम दूर था ब्लड बैंक, फिर भी नहीं बच सकी जान, सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की खुली पोल

दुर्ग : दुर्ग जिला अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय दीपिका गाड़ा…

1 of 23