नई दिल्ली

Indian Railways : दिवाली – छठ पर घर जाने वालों के लिए रेलवे का तोहफा, राउंड ट्रिप टिकट पर 20% तक की छूट

Indian Railways : अगर आप भी इस दिवाली या छठ पूजा पर घर जाने की योजना बना रहे हैं, तो भारतीय रेलवे आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है। जी हां, भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एक खास ऑफर शुरू किया है, जिसके तहत राउंड ट्रिप टिकट पर वापसी के किराये में 20% तक का डिस्काउंट मिलेगा।

यह स्कीम 15 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इस छूट का लाभ उन यात्रियों को मिलेगा जो 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच अपनी यात्रा शुरू करके 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच वापसी करेंगे। यह ऑफर उन यात्रियों के लिए बेहद फायदेमंद है जो त्योहारों के सीजन में आने-जाने का टिकट एक साथ बुक करते हैं।

इस स्कीम का उद्देश्य यात्रियों को किफायती दरों पर यात्रा का अवसर प्रदान करना और त्योहारी भीड़ को बेहतर ढंग से प्रबंधित करना है। इस छूट के साथ, रेलवे को उम्मीद है कि लोग पहले से ही अपनी यात्रा की योजना बना लेंगे, जिससे आखिरी समय की परेशानी से बचा जा सकेगा। तो, अगर आप भी इस दिवाली-छठ पर घर जाने का सोच रहे हैं, तो जल्द से जल्द इस स्कीम का लाभ उठाएं।

What's your reaction?

Related Posts

इस सिम कार्ड यूजर्स को तगड़ा झटका! रातों-रात बंद हुए रोज 1.5GB डेटा वाले ये 5 सबसे सस्ते प्लान

नई दिल्ली:- भारतीय टेलीकॉम दिग्गज भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में…

Independence Day 2026 : ‘देश अब छोटे सपनों से चलने वाला नहीं है’, लाल किले की प्राचीर से बोले PM मोदी, देखें लाइव

नई दिल्ली : देश आज आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक…

EPFO Latest Update Today News : अब ATM और UPI के जरिये भी सीधे EPF का पैसा निकाल सकेंगे लोग, जानें कब से मिलेगी सुविधा

नयी दिल्ली : सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ के सदस्य जल्द ही…

1 of 33