मध्य प्रदेश

पंचायत भवन में …. इस हाल में मिली पत्नी, देखकर उड़ गए गांववालों के होश, पति ने कहा – अवैध संबंध

शहडोल : शहडोल के बलबहरा ग्राम पंचायत में मंगलवार को एक महिला मोबलाइजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना पंचायत भवन में हुई, जहां महिला का शव फांसी पर लटका पाया गया। महिला को तुरंत पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पंचायत भवन में महिला की संदिग्ध मौत

मृतका की पहचान सुनैना कुशवाहा के रूप में हुई है, जो ग्राम पंचायत में मोबलाइजर के पद पर कार्यरत थीं। मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि सुनैना को उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे, और यही वजह हो सकती है कि उन्होंने फांसी लगाई। वहीं मृतका के पति सुरेंद्र कुशवाहा का आरोप है कि अवैध संबंधों के चलते उनकी पत्नी की हत्या की गई। घटना के बाद बुढ़ार कम्युनिटी हेल्थ सेण्टर में गहमागहमी का माहौल बन गया और ससुराल तथा मायके पक्ष के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।

पुलिस ने मामले को शांत कराया और पंचायत भवन को सील कर मृतका का मोबाइल जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि परिवार को समझाइश दी जा रही है और पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की गंभीरता से जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मामला प्रशासन और स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है, और इसके पीछे की वास्तविक वजहों का पता पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही चलेगा।

What's your reaction?

Related Posts

प्रदेश में बदल गया शराब बिक्री का नियम, इस वजह से आबकारी विभाग ने लिया फैसला, जानें कब से होगा लागू?

भोपाल : मध्यप्रदेश सरकार ने नकली और मिलावटी शराब की बिक्री रोकने के लिए बड़ा कदम…

‘तुमने तो पूरी भाजपा को शुगर कर दी’ पूर्व विधायक ने महिला विधायक से क्यों कही ये बात, वायरल हो रहा वीडियो

सागर : सागर जिले बीना में नए संयुक्त अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय भवन के लोकार्पण…

School Time Table Change : बदला गया स्कूल और आंगनबाड़ी खुलने का समय, अलग-अलग हुआ छोटी और बड़ी कक्षाओं का टाइम, देखें आदेश

जबलपुर : जबलपुर में तापमान की गिरावट के बाद बढ़ती हुई ठंड के मद्देनजर अब स्कूलों…

1 of 40