Rajasthan

सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, इस दिन से ट्रांसफर के लिए कर सकेंगे आवेदन, मिलेगा सिर्फ 20 दिन का मौका

जयपुर : राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों को लेकर लंबे समय से जारी ठहराव अब टूटने जा रहा है। राज्य सरकार ने 8 अप्रैल से ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है, जो सीमित अवधि के लिए खुली रहेगी। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह प्रक्रिया करीब 20 दिनों तक जारी रहेगी। इस दौरान विभिन्न विभागों में लंबित तबादला प्रकरणों का निपटारा किया जाएगा। लंबे समय से ट्रांसफर पर लगी रोक के कारण बड़ी संख्या में आवेदन लंबित थे, जिन्हें अब प्राथमिकता से निपटाने की तैयारी है।

बता दें कि तबादलों पर लगी रोक के चलते कई कर्मचारी व्यक्तिगत और पारिवारिक कारणों से परेशान थे। ऐसे में सरकार के इस फैसले से उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासनिक स्तर पर भी विभागों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि तय समय-सीमा में प्रक्रिया पूरी की जाए। इस बीच, कर्मचारियों के बीच हलचल तेज हो गई है। कई लोग अपने संभावित तबादलों को लेकर सक्रिय हो गए हैं और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गए हैं।

8 अप्रैल से शुरू होगा तबादलों का दौर

सरकार ने साफ किया है कि 8 अप्रैल से तबादलों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह प्रक्रिया सीमित समय के लिए होगी। कुल 20 दिनों तक तबादलों की खिड़की खुली रहेगी, जिसके बाद फिर से इस पर रोक लग सकती है। इस दौरान अलग-अलग विभागों के कर्मचारी अपने आवेदन दे सकेंगे। अधिकारी स्तर पर भी तबादलों की फाइलें आगे बढ़ेंगी। माना जा रहा है कि इस दौरान बड़ी संख्या में तबादले हो सकते हैं, क्योंकि लंबे समय से रुका हुआ काम एक साथ आगे बढ़ेगा।

What's your reaction?

Related Posts

सजा काटते-काटते हुआ प्यार! अब जेल में ही सात फेरे लेंगे हत्या के आरोपी, पंडित समेत 21-21 परिजन होंगे शामिल

जोधपुर : राजस्थान हाईकोर्ट ने एक अहम और मानवीय फैसला सुनाते हुए हत्या के मामले…

Live Suicide Video : सुसाइड से पहले मां को किया वीडियो कॉल, फिर आंखों के सामने ही फंदे पर लटका, इस वजह से मौत को लगाया गले

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर में बलदेव नगर निवासी मुजाहिद ने शुक्रवार मुंबई में…

रेप के दोषी आसाराम को मिली अंतरिम जमानत …. मेडिकल ग्राउंड पर 6 महीने की राहत लेकिन नहीं कर पाएंगे ये

जोधपुर : यौन उत्पीड़न मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को राजस्थान…

1 of 5