मध्य प्रदेश

Breaking News : कुआं धंसने से 5 मजदूरों की मौत, हादसे के बाद मची चीख पुकार, रेस्कयू ऑपरेशन चलाकर निकाले गये शव

पन्ना : मध्यप्रदेश केे पन्ना जिले के अजयगढ़ जनपद में बड़ा हादसा हो गया। यहां ग्राम बीहरपुरवा के नयापुरवा में खेत में कुएं की खोदाई के दौरान अचानक निर्माणाधीन कुंआ धस गया। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाले बिन्नू अहिरवार के खेत में करीब 8 से 10 दिनों से 7 मजदूरों द्वारा कुएं की खुदाई की जा रही थी।

आज मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अचानक मिट्टी धंसने से पांच मजदूरों की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कुंए की खुदाई के दौरान दो मजदूर पानी पीने के लिए ऊपर आए ही थे, इसी दौरान अचानक कुएं की मिट्टी भरभराकर धंस गई और अंदर काम कर रहे 5 मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में दबे मजदूरों के नाम चुन्नू यादव, राजकुमार यादव, आशीष यादव, चुनवाद पाल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही माके पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।

पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी मजदूरों के शव बाहर निकाले गये। पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर सभी शवों को पोस्टमार्टम के भिजवा दिया है। वहीं दूसरी तरफ इस दर्दनाक हादसे ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस स्थान पर कुएं की खुदाई हो रही थी वहां की मिट्टी भुरभुरी और कमजोर थी। तकनीकी नजरिए से ऐसे स्थान पर गहरी खुदाई करना पहले से ही हादसे को न्योता देने जैसा माना जाता है। ऐसे में फिर उक्त स्थान पर कुंए क खुदाई क्यों कराई जा रह थी, ये जांच का विषय है।

हादसे के बाद एक बार फिर उठने लगे सवाल

इस हादसे के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह खुदाई किस आधार पर कराई जा रही थी ? क्या कुएं की खुदाई व्यक्तिगत अनुमति लेकर करवाई जा रही थी या फिर किसी शासकीय योजना के तहत काम चल रहा था ? यदि मिट्टी की स्थिति जोखिमभरी थी, तो क्या कोई तकनीकी निरीक्षण या सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था ? यह हादसा केवल दुर्घटना नहीं, बल्कि संभावित लापरवाही और जवाबदेही का बड़ा मामला बनता दिखाई दे रहा है। अब सभी की नजरें प्रशासनिक जांच और जिम्मेदारों की जवाबदेही पर टिकी हैं।

What's your reaction?

Related Posts

Suicide News : ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये चीज, देखने वाले भी रह गए हैरान

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अत्यंत हृदय विदारक और झकझोर देने…

किन्नर अघोरी काली ने जलती चिता का मांस निकालकर खाया, श्मशान का वीडियो देखकर रह जाएंगे सन्न, देखिए वीडियो

उज्जैन : सावन के पवित्र महीने में बाबा महाकाल के भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही…

‘गरीबों का पैसा खा रहे नेता और अधिकारी’… बीजेपी विधायक के बयान से मचा घमासान, देखे वायरल हो रहा वीडियो

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह से भाजपा विधायक पूर्व मंत्री जयंत मलैया अपनी ही भाजपा…

1 of 39